बॉलीवुड

Karva Chauth 2019: इस साल बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस रखेंगी अपना पहला करवा चौथ

करवा चौथ इस साल 17 अक्टूबर गुरुवार को मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में शादीशुदा महिलाओं के लिए यह व्रत काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती हैं। हिंदू पंचाग के मुताबिक करवा चौथ का व्रत दिवाली से ठीक नौ दिन पहले कार्तिक मास की चतुर्थी को मनाया जाता है। तो वहीं अंग्रेजी कैलेडर के अनुसार यह त्योहार अक्टूबर महीने में आता है। इस त्योहार की धूम बॉलीवुड में भी देखने को मिलती है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इस व्रत को बेहद धूमधाम से मनाती हैं। ऐसी ही सेलिब्रिटी हैं, जो इस साल पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने जा रहीं है। तो आइए देखें इस बार किन-किन सेलिब्रिटी की होगी पहली करवाचौथ।

1.नुसरत जहां

नुसरत जहां का नाम इन दिनों खासा चर्चाओं में छाया हुआ है। एक्ट्रेस से राजनीति में कदम रखने वाली नुसरत का भी ये पहला करवाचौथ है। बता दें कि नुसरत शादी के बाद हर हिंदू ट्रेडिशन को फॉलो कर रही हैं।

2.पूजा बत्रा

अभिनेत्री पूजा बत्रा और नवाब शाह ने साल इसी साल जुलाई में शादी की है। इस बात का जानकारी कपल ने सोशल मीडिया के जरिए दी। पूजा के लिए भी यह पहला करवाचौथ होगा।

3.दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की शादी के बाद यह पहली करवाचौथ होगी। दीपिका और रणवीर ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में सीक्रेट वेडिंग की थी। आपको बता दें कि यह जोड़ी बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में से एक है।

4.गिन्नी चतरथ

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी। गिन्नी का ये पहला करवाचौथ है। बता दें कि गिन्नी प्रेग्नेंट है। वो पहले बच्चे को जल्द ही जन्म देने वाली हैं।

5.प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा के लिए यह पहला करवाचौथ होगा। प्रियंका अपने अमेरिकन पति निक जोनस के लिए लिए व्रत रखेगी। प्रियंका और निक की शादी पिछले साल दिसंबर में जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई थी।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago