हलचल

2019: इन हस्तियों को मिलेगा रसायन और चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा के बाद अकादमी ने रसायन क्षेत्र के नोबेल विजेताओं की घोषणा कर दी है। रसायन के क्षेत्र में 2019 का नोबेल पुरस्कार अमरीका के जॉन वी. गुडइनफ, जापान के अकीरा योशिनो और ब्रिटेन के स्टेनली विटिंघम को दिया जाएगा। इन तीनों साइंटिस्ट को लीथियम आयन बैटरी के विकास में अहम भूमिका के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। इनके प्रयास से लीथियम आयन बैटरी की क्षमता दोगुनी हो गई है। इसकी क्षमता बढ़ने से यह बैटरी मोबाइल फोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में इस्तेमाल की जा रही है।

गुडइनफ सबसे उम्रदराज नोबेल विजेता

अमरीका के 97 वर्षीय जॉन वी. गुडइनफ यह पुरस्कार पाने वाले सबसे उम्रदराज विजेता होंगे। उनसे पहले पिछले साल 96 साल के आर्थर अश्किन को नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया था। रसायन नोबेल पुरस्कार की घोषणा करने वाली जूरी ने कहा, ‘जॉन बी. गुडइनफ, अकीरा योशिनो और एम स्टेनली विटिंगघम को इस साल रसायन का नोबेल पुरस्कार दिए जाने से काफ़ी उत्साहित हैं।

लीथियम आयन बैटरी ने पोर्टेबल डिवाइस के इतिहास में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। यह अगली पीढ़ी के इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। रसायन के लिए यह पुरस्कार लंबे समय से दिया जा रहा है और क्षेत्र को अधिक पहचान मिलने से खुशी होती है।’

एनीमिया-कैंसर के इलाज की खोज को मिलेगा चिकित्सा पुरस्कार

बुधवार को रसायन के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कारों के अनाउंस से पहले सोमवार को चिकित्सा के क्षेत्र के प्राइज के लिए घोषणा की गई थी। इस बार चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार अमरीका के विलियम जी. केलिन जूनियर, ग्रेग एल सेमेंजा और ब्रिटेन के सर पीटर जे. रैटक्लिफ़ को दिया जाएगा। नोबेल अकादमी के अनुसार, इन वैज्ञानिकों ने खोज की है कि ऑक्सीजन की उपलब्धता को मानव कोशिकाएं कैसे महसूस करती हैं और कैसे उनके अनुकूल बनती हैं।

तीनों वैज्ञानिकों ने उस कोशिकीय मशीनरी की पहचान की जो ऑक्सीजन की उपलब्धता के अनुसार जीन्स की गतिविधियों को संचालित करती है।

Read More: 8 माह बाद भारत आएगा पहला राफ़ेल विमान, इन दो एयरबेस पर होगी 2022 तक तैनाती

यह खोज किसी जीवन की सबसे जरूरी अनुकूलन प्रक्रिया के मैकेनिज्म के बारे में बताती है। इसने मानव समझ के आधार को स्थापित किया कि किस तरह ऑक्सीजन का स्तर हमारे सेलुलर मेटाबॉलिज्म और शारीरिक गतिविधियों को प्रभावित करता है। इस खोज से एनीमिया, कैंसर और अन्य बीमारियों के इलाज में मदद मिल सकेगी। अकादमी 14 अक्टूबर तक कुल छह क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा करेगी।

इस बार साल 2018 और 2019 दोनों ही वर्षों के लिए साहित्य नोबेल पुरस्कारों का ऐलान किया जाएगा। पिछले साल यौन उत्पीड़न के मामले सामने आने की वजह से साल 2018 के साहित्य नोबेल की घोषणा को नोबेल अकादमी ने स्थगित कर दिया था।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago