ऑटो

भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रही है दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Ora R1

ग्रेटर नोएड में होने वाले ऑटो एक्सपो 2020 की तैयारियां जोरों पर है। इस बार ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक कारों की अच्छी खासी तादाद मिलने वाली है। फरवरी में होने वाले इस ऑटो एक्सपो में कई इंटरनेशनल कंपनियां भारतीय बाजार में उतरेंगी। चीन की कार निर्माता कंपनी Great Wall Motor अपनी इलेक्ट्रिक कार Ora R1 से भारतीय ऑटो बाजार में प्रवेश करने जा रही है। यह दुनिया की सबसे सस्ती कार है। कंपनी यहां फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में इसे पेश करेगी। चलिए एक नजर डालते हैं दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार पर।

Ora R1 एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 351 किलीमीटर का सफर तय कर सकती है। कंपनी ने इसमें 35KW का इलेक्ट्रिक मोटर से लैस किया है। इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। भारत में इलेक्ट्रिक कारों पर नजर डाले तो यहां इलेक्ट्रिक कार कीमत के मामले में काफी महंगी है। यहां इलेक्ट्रिक कारों की शुरुआती कीमत 13 लाख रुपये है। जो कि आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर है। ऐसे में ये कार भारतीय लोगों को लुभाने का काम कर सकती है।

कंपनी कार को एक ऐसे वक्त में लॉन्च कर रही है जब देशभर में प्रदूषण को लेकर बीएस-6 मानक पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में कंपनी की इस कार को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। कीमत की बात करें तो कहा जा रहा है कि कंपनी इसे 6. लाख से 8. लाख रुपये के आसपास कीमत पर उतार सकती है। कार के बारे में और अधिक जानकारी के लिए ऑटो एक्सपो का इंतजार करना होगा जिसमें ये कार दस्तक देने वाली है।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago