गरम मसाला

कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन होगी रिलीज

अगले महीन के अंत में रिलीज होने वाली कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धाकड़’ की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब यह फिल्म 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने की बजाए 20 मई को आएगी। बता दें कि आज ही बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ का टीजर भी रिलीज हुआ है। मंगलवार को रिलीज हुए टीजर में फिल्म की भव्यता को दर्शाने वाला पहला लुक जारी किया गया है। इस एक्शन-पैक्ड फिल्म में कंगना रनौत सात अलग-अलग अवतार में नजर आ रही हैं।

कंगना ने साझा किया टीजर

कंगना ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर टीजर वीडियो शेयर किया। टीजर की शुरुआत एक अंधेरे कमरे में कंगना के साथ होती है। जल्द ही टीजर में एक्शन हाई गियर में आ जाता है, क्योंकि एजेंट अग्नि का किरदार निभाने वाली कंगना रनौत भेष बदलकर बुरे लोगों की पिटाई करना शुरू कर देती हैं। जितना पावर पैक्ड इस फिल्म का एक्शन है, उतने ही बेहतरीन इस फिल्म के डायलॉग्स हैं।

कौन है फिल्म का विलेन?

कंगना रनौत द्वारा साझा किए गए वीडियो में कहीं-कहीं विलेन की झलक भी दिखने को मिल रही है, लेकिन विलेन का चेहरा नजर नहीं आ रहा। हालांकि टीजर देख ऐसा लग रहा है कि धाकड़ फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले और कोई नहीं बल्कि अर्जुन रामपाल हैं।

अनेक की रिलीज भी टली

आयुष्मान खुराना-स्टारर ‘अनेक’ के निर्माताओं ने ‘जयेशभाई जोरदार’ के साथ टकराव को रोकने के लिए फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है। रणबीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘अनेक’ जो पहले 13 मई को रिलीज़ होने वाली थी, अब 27 मई को सिनेमाघरों में आएगी।

Read Also: रैपर हनी सिंह ने दिल्ली के क्लब में अपने साथ हुई मारपीट के बाद दर्ज कराई शिकायत

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago