हलचल

इस शख़्स पर घर से बाहर निकलते ही कौआ कर देता है हमला, वजह चौंकाने वाली है?

सांप को छेड़ने या मारने के बाद बदले लेने की कहानियों के बारे में तो हम सब ने सुना है लेकिन, मध्य प्रदेश में कौआ के एक व्यक्ति से बदला लेने का अज़ीबोगरीब मामला सामने आया है। एमपी के शिवपुरी जिले में रहने वाले शिवा नाम के इस शख़्स को इनदिनों बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिवा का दावा है कि जैसे ही वो अपने घर से बाहर निकलते हैं, एक कौआ उन पर हमला करना शुरु देता है। शिवा शिवपुरी जिले के सुमेला गांव में रहते हैं। उन्होंने बताया कि जब वो अपने घर से निकलकर होटल में काम करने के लिए बदरवास की ओर जाते हैं, तभी सड़क पर एक कौआ उन पर हमला करना शुरु कर देता है।

खुद को बचाने के लिए साथ रखते हैं एक डंडा

शिवा के मुताबिक़ शुरुआत में मुझे लगा कि यह मामूली बात है लेकिन, जब कौआ के हमले नहीं रुके, तो मैं इससे परेशान हो गया। अब मैं कौए के हमले से खुद का बचाव करने के लिए एक डंडा साथ लेकर बाहर निकलता हूं। शिवा का कहना है कि यह घटनाक्रम बीते तीन साल से लगातार ऐसे ही चल रहा है। कौए के बार-बार हमले से मेरे सिर पर उसकी चोंच के कई जख़्म हो गए हैं। हालांकि, अब मैंने खुद को बचाने की तरक़ीब खोज़ ली है।

Read More: अपने जोड़ीदार लक्ष्मीकांत की मृत्यु के बाद प्यारेलाल ने संगीत की दुनिया से बना ली दूरी!

इसलिए कौआ करता है शिवा पर हमला

कौए के हमले का कई बार शिकार हो चुके शिवा का कहना है कि बात करीब तीन साल पहले की है। मुझे सड़क के किनारे एक जाल में फंसा कौए का एक बच्चा दिखा था, जिसको मैंने उस जाल से निकाल दिया था, लेकिन ज्यादा चोट लगने और घायल होने की वजह से उसकी जान नहीं बच पाई थी। बकौल शिवा इस घटना के बाद से यह कौआ उन पर लगातार हमला करता रहा है। जब भी वो घर से बाहर निकलते हैं, तो यह कौआ चोंच से उन पर ख़ासकर सिर पर अटैक करता है। लेकिन अब वो सचेत रहकर डंडे से ख़ुद का बचाव कर लेते हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago