गरम मसाला

‘कलंक’ टीजर लॉन्च पर साथ आए माधुरी-संजय, अधुरी रह गई थी इनकी लव स्टोरी

बॉलीवुड में साथ काम करने के दौरान अक्सर कई जोड़ियां बन जाती हैं। कई लव अफेयर्स शादी तक पहुंच जाते हैं तो कुछ सिर्फ चर्चा बनकर रह जाते हैं। ऐसा ही एक कपल है माधुरी दीक्षित और संजय दत्त। अपने समय में ये जोड़ी दर्शकों और निर्देशकों के बीच हिट थी। दोनों की कैमिस्ट्री पर्दे के अलावा निजी ज़िंदगी में भी काफी अच्छी थी। यही कारण है कि दोनों अपने प्यार को शादी तक ले जाना चाहते थे लेकिन कुछ कारणों से यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। अफवाहों के अनुसार माधुरी के पापा को यह रिश्ता पसंद नहीं था, वहीं कहा यह भी जाता है कि संजय की नशे की लत ने माधुरी को उनसे दूर कर दिया। खैर कारण जो भी रहे हों, लम्बे समय बाद यह जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने आ रही है, जाहिर है दोनों को देखने के लिए दर्शकों में क्रेज है।


करण जौहर अपनी फिल्म ‘कलंक’ में दोनों को साथ ला रहे हैं और हाल ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जहां दोनों लम्बे समय बाद साथ नज़र आए। इस दौरान दोनों के बीच एक अजीब सी कशमकश भी देखने को मिली। मीडिया इंटरेक्शन के दौरान जब दोनों से पूछा गया कि लम्बे समय बाद साथ काम करना कैसा रहा तो माधुरी का कहना था शायद हम बीस साल बाद वापस काम कर रहे हैं। पुराने साथियों के साथ फिर से काम करना अच्छा लगता है। वहीं संजू बाबा का कहना था कि मुझे माधुरी मैम के साथ काम करना अच्छा लगा। आगे भी साथ काम करना चाहूंगा।

गौरतलब है कि करण इस फिल्म को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बता रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर भी अहम रोल में हैं। फिल्म के टीजर को दर्शकों का अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म 17 अप्रेल को रिलीज होगी।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago