हलचल

योगी के उत्तरप्रदेश में भिखारियों और वेश्याओं से वसूला जाएगा टैक्स

उत्तर प्रदेश में एक नगर पालिका ने अजीबो गरीब फरमान जारी किया है जहां अब सड़क पर रहने वाले भिखारियों और वेश्यावृति का धंधा करने वाली महिलाओं से टैक्स वसूला जाएगा। ये फरमान बरेली शहर के फरीदपुर नगर पालिका परिषद द्वारा जारी किया गया है। परिषद द्वारा ऐसा प्रस्ताव लाने के पीछे कि मंशा पैसा कमाने से नहीं बल्कि भिखारियों और वेश्यावृति करने वालों पर लगाम कसने से है। प्रस्ताव में भिखारियों से 500 रुपए और वेश्याओं से करीब 2000 रुपए बतौर टैक्स वसूले जाएंगे।

इस टैैक्स को ‘केयरिंग चार्ज’ नाम दिया गया है जो परिषद द्वारा बनाए गए 62 बिन्दुओं के दायरे में आएगा। इस मामले में परिषद का कहना है कि इस टैक्स को लागू करने के बाद जहां एक तरफ परिषद की आय बढ़ेगी तो दूसरी तरफ शहर में भिखारियों और वेश्यावृत्ति पर लगाम लगेगी और ये सारा पैसा शहर के विकास कार्यों में लगाया जा सकेगा। हालांकि परिषद इस टैक्स को लागू करने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाएगा और पहले लोगों से आपत्तियां मांग ली गई है। इन आपत्तियों के आधार पर प्रस्ताव में बदलाव करके उसे पास किया जा सकता है। इस अनोखे प्रस्ताव में सड़क पर कूड़ा फेंकने, मलबा फेंकने जैसे मामलों में भी टैक्स लगाने की बात कही गई है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago