हलचल

तरनजीत सिंह संधू अमेरिका में भारत के नए राजदूत नियुक्त, जानिए उनके बारे में..

वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) अमेरिका में भारत के नए राजदूत होंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार तरनजीत सिंह संधू को यूएसए में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1988 बैच के अधिकारी संधू वर्तमान में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त पद पर हैं। अब वे वॉशिंगटन में हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह लेंगे। अमेरिका में भारत के राजदूत श्रृंगला को नया विदेश सचिव बनाया गया है। हर्षवर्धन श्रृंगला वर्तमान विदेश सचिव विजय गोखले का स्थान लेंगे। श्रृंगला 29 जनवरी को विदेश सचिव का पदभार संभालेंगे।

विदेश सेवा में काफ़ी अनुभवी है संधू

वर्ष 1988 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए आईएफएस अधिकारी तरनजीत सिंह संधू 32 साल का लंबा अनुभव रखते हैं। अपने कार्यकाल के दौरान वह अमेरिका, रूस, जर्मनी, श्रीलंका सहित कई अन्य देशों में सेवाएं दे चुके हैं। अमेरिका में भारत के नए राजदूत बनाए गए तरनजीत सिंह संधू वॉशिंगटन डीसी के कूटनयिक गलियारों के लिए परिचित चेहरा हैं। इससे पहले वे 2013 से 2017 तक डिप्टी चीफ ऑफ मिशन इन वॉशिंगटन की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वॉशिंगटन में भारतीय मिशन के तहत संधू साल 1997 से 2000 में भी वहां तैनात रहे थे। उनके बारे में माना जाता है कि वे वॉशिंगटन की कार्य संस्कृति से अच्छी तरह परिचित हैं।

अब तक का कॅरियर एक नजर में..

जनवरी 2017 – जनवरी 2020 तरनजीत सिंह संधू श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त

जुलाई 2013 – जनवरी 2017: वाशिंगटन डी सी में भारतीय मिशन के डिप्टी चीफ

सितंबर 2011 – जुलाई 2013: फ्रेंकफर्ट में कौंसिल जनरल आफ इण्डिया

मार्च 2009 – अगस्त 2011: विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव यूनाइटेड नेशन और संयुक्त सचिव (प्रशासन)

जुलाई 2005 – फरवरी 2009: यूनाइटेड नेशन में भारतीय मिशन में स्थाई तैनाती

1997 – 2000 वाशिंगटन डी सी में भारतीय दूतावास में सचिव (राजनीतिक)

दिसंबर 2000 – सितंबर 2004: कोलंबो में इंडियन हाई कमीशन के राजनीतिक विंग के प्रमुख

1990 – 1992: सोवियत यूनियन में तृतीय सचिव (राजनीतिक)/द्वितीय सचिव (कमर्शियल)

1992 – 1994: कीव में भारतीय दूतावास में राजनीतिक और प्रशासनिक विंग के प्रमुख

1994 – 1997: विदेश मंत्रालय में मीडिया के साथ तालमेल के लिए बतौर ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी तैनाती।

Read More: ‘संविधान’ शब्द को मिला वर्ष 2019 का सर्वश्रेष्ठ ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द का खिताब

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago