लाइफस्टाइल

बच्चे में डायबिटीज के लक्षण इस तरह पहचान कर रखें ख्याल

आज के समय में डायबिटीज बीमारी बडी समस्या बन चुकी है और अब इसकी चपेट में छोटे बच्चे भी आने लगे हैं। आप भी अपने लाडले बच्चों में इस बीमारी के लक्षण पहचान सकते हैं और समय रहते हुए इसका बचाव भी कर सकते हैं। जानिये, इस बारे में महत्वपूर्ण बातें-

बच्चों में डायबिटीज के यह हैं लक्षण-

  • डायबिटीज की शिकायत होने पर बच्चों को बार-बार प्यास लगने लगती है और कई बार पेशाब भी जाना पडता है।
  • डायबिटीज बीमारी होने पर बच्चों का वजन भी नहीं बढ़ता है।
  • इस बीमारी की वजह से बच्चे हमेशा खुद को थका हुआ महसूस करते हैं।
  • चोट लगने पर शरीर में घाव नहीं भर पाता है।
  • इस बीमारी के कारण बच्चों के स्वभाव व व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलते हैं और उदासी,तनाव की समस्याएं देखने को मिलती हैं।

Read More: अब परिवार के साथ इस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में दोस्त भी होंगे कवर

इस तरह रखें अपने लाडले का ख्याल-

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है और इसका समय पर इलाज व बचाव होना बहुत जरूरी है इ​सलिए कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए-

  • बच्चे को रोजाना कुछ समय व्यायाम करने के लिए बोलना चाहिए।
  • अपने बच्चों के भोजन करने का टाइम टेबल आपको निर्धारित करना चाहिए और खाने में किन चीजों को शामिल करें या नहीं यह जानकारी भी आपको होनी चाहिए।
  • भोजन में पौष्टिक आहार,हरी सब्जियां,दूध,फल को जरूर शामिल करें जिससे शारीरिक व मानसिक रूप से भी विकास हो पाए।
  • डायबिटीज के लक्षण दिखने पर ​तुरंत किसी अनुभवी चिकित्सक को दिखा कर सलाह लेनी चाहिए।
  • माता-पिता को भी अपनी दिनचर्या में बाहरी खाने,जंक फूड से दूरी बनानी चाहिए जिससे बच्चों को भी यह आदत नहीं लगे।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago