हलचल

पी चिदंबरम की जमानत पर सीबीआई की पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरसअल, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सीबीआई की उस याचिका को खारिज कर दिया गया है, जिसमें आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की जमानत पर पुनर्विचार करने की अपील की गई थी।

बता दें कि आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल अगस्त माह में गिरफ्तार किया था। करीब चार महीने बाद दिसंबर 2019 में उन्हें कोर्ट से जमानत मिली थी। इससे पहले इसी मामले में ईडी ने बीते मंगलवार को चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर की थी। इस केस में चिदंबरम को तिहाड़ जेल भेजा गया था। वह कुल 106 दिन तक वहां जेल में रहे।

आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम पर लगे ये आरोप

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर आरोप है कि वर्ष 2007 में वित्त मंत्री रहते हुए उनके बेटे ने उनके जरिए नियमों को न मानते हुए आईएनएक्स मीडिया में विदेशी निवेश को अनुमति दिलवाई थी। सीबीआई का आरोप है कि इसमें चिदंबरम और कुछ अन्य लोगों ने बड़ी रिश्वत भी ली थी। हालांकि, अब तक की पूछताछ में चिदंबरम अपने ऊपर लगे इन आरोपों को खारिज करते आए हैं।

अमेरिका में विरोध प्रदर्शनों के बीच महात्मा गांधी की मूर्ति को पहुंचाया नुकसान, यूएस ने मांगी माफ़ी

साल 2007 में वित्त मंत्री चिदंबरम के कार्यकाल में आईएनएक्स मीडिया को विदेश से 305 करोड़ रुपए स्वीकार करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की ओर से दी गई मंजूरी में कथित अनियमितताओं बरतने का आरोप है। इस मामले में चिदंबरम के बेटे कार्ति पर आरोप है कि उसने अपने पिता के वित्त मंत्री रहते हुए पद का फायदा उठाकर कई कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया, जोकि कानून के हिसाब से अपराध है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago