हलचल

दुबई की लग्जरी लाइफ छोड़ सरपंच बनने राजस्थान आई सुनीता कंवर

पिछले 13 साल से दुबई में रहकर एक शिपिंग कंपनी में 25 लाख रूपये के सालाना पैकेज पर नौकरी कर रही सुनीता कंवर, अब विदेश में लग्जरी लाइफ व नौकरी को छोड़कर गांव के विकास का सपना पूरा करने के लिए सरपंच बनने राजस्थान आई हैं।

36 वर्षीय सुनीता का ससुराल राजस्थान के सीकर जिले के गांव नांगल में है और यहीं से सुनीता कंवर सरपंच का चुनाव लड़ रही है। इनके पति जोधा सिंह शेखावत भी दुबई में ही नौकरी करते हैं। ससुर दिगपाल सिंह व परिवार के अन्य लोग नांगल गांव में ही रहते हैं।

ग्रेजुएट पास सुनीता कंवर ने बताया कि अपने गांव के विकास के लिए वह विदेश में लाखों रूपये की नौकरी छोड़ चुनाव लड़ने राजस्थान आई हैं और अगर वह सरपंच बनती हैं तो बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा आदि पर पूरी प्राथमिकता से ध्यान देकर लगातार कार्य करेंगी।

Read More: एमएस धोनी का इस मामले में रिकॉर्ड तोड़ विराट कोहली बने नंबर वन

नांगल गांव की बहू सुनीता कंवर अपनी जीत के लिए प्रचार करते हुए बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मांग रही हैं तो गांव की महिलाओं का उन्हें पूरा समर्थन, सहयोग मिलता दिखाई दे रहा है। राजस्थान में पहले चरण के सरपंच चुनाव 18 जनवरी को हो चुके हैं। इसके बाद अब 22 जनवरी को दूसरे, 29 जनवरी को तीसरे और 1 फरवरी को चौथे चरण के चुनाव होंगे।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago