कारोबार

2 साल में 48 गूगल कर्मचारियों पर लग चुका है यौन उत्पीड़न का आरोप, पिचई ने दिया सभी आरोपों का जवाब

देश में चल रहे मीटू मूवमेंट ने अब गूगल को भी घेर लिया है। यौन उत्पीड़न के आरोप में गूगल 2 साल में करीब 48 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुका है, इनमें से 13 कंपनी के सीनियर अफसर थे। वहीं न्यू यॉर्क टाइम्स में छपी एक खबर में आरोप लगाया गया था कि कम्पनी ने एंड्रायड के जनक एंडी रूबिन को 90 करोड़ डॉलर का एक्जिट पैकेज देकर विदा किया था। जबकि यौन उत्पीड़न के आरोप में निकाले गए दूसरे लोगों को कोई एक्जिट पैकेज नहीं दिया गया।

इसी के कारण अब गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने सैन फ्रांसिस्को में इसका जवाब देते हुए दावा किया है कि जिन लोगों को यौन उत्पीड़न के आरोप में निकाला गया उनमें से किसी को भी एक्जिट पैकेज नहीं दिया गया है। एंडी रूबिन पर जारी की गई रिपोर्ट को समझना कठिन है, लेकिन गूगल के वर्कप्लेस पर बेहतर माहौल बनाने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने अपने कर्मचारियों को भेजे ई मेल में बताया है कि यौन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी हमेशा सख्त एक्शन लेगी।

Andy Rubin

कौन है एंडी रूबिन :—

मोबाइल यूजर्स की इस दुनिया में लगभग 85 फीसदी स्मार्ट फोन्स में एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम होता है। एंडी रूबिन को एंड्रायड का जनक माना जाता है। साल 2013 में एक महिला ने आरोप लगाया था रूबिन ने उन्हें होटल के कमरे में बुलाया था। इसी के कारण रूबिन ने 2014 में कंपनी छोड़ दी थी। दूसरी तरफ रूबिन के प्रवक्ता ने यौन उत्पीड़न के इन आरोपों को खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि रूबिन ने अपने मन से कंपनी छोड़ी थी।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago