राजनीति

भाजपा नेता होना इस शख्स के लिए पड़ा भारी, टूटने के कगार पर शादी

भारतीय जनता पार्टी देशभर में अपने कार्यों को लेकर सराही जा रही है। यही वजह है कि भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन इसके इतर पश्चिम बंगाल की सरकार भाजपा का जमकर विरोध करती आई है। यहां लोकसभा चुनावों में सभी विपक्षी दल एकजुट होकर चुनावी मैदान में भाजपा को कड़ी टक्कर देते नजर आए। जिसकी वजह से ममता का गढ़ कहे जाने वाले पश्चिम बंगाल में भाजपा सेंध लगा पाई। यहां का एक मामला ऐसा सामने आया है जो बंगाल में टीएमसी के प्रभाव को दर्शाता है।

दरअसल पश्चिम बंगाल के एक नेता को भाजपा से जुड़ा होना भारी पड़ रहा है। 27 साल के भाजपा नेता जयनाल आबेदीन का भाजपा से जुड़ाव होना उसी की शादी में मुसीबत बना हुआ है। लड़की के परिवार वालों ने उसके सामने एक ऐसी शर्त रखी है जो खबरों का हिस्सा बनी हुई है। आपको बता दें कि आबेदीन की शादी कूच बिहार के दिनहाता सब डिविजन में रहने वाली लड़की से पक्की हुई थी। शादी को लेकर कुछ रस्में भी हो चुकी हैं। शादी फाइनल होने के बाद लड़कीवालों को पता चला कि आबेदीन भाजपा से जुड़े हुए हैं। वे यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के जिला सचिव हैं। लड़की के परिवार वाले राजनीति को बिलकुल पसंद नहीं करते। ऐसे में उन्होंने शादी और राजनीति में से किसी एक को चुनने की अजीबोगरीब शर्त रख दी। जिसकी वजह से ये शादी टूटने के कगार पर है।

इस मामले पर लड़की के भाई का बयान भी सामने आया है। भाई ने बताया कि, ये रिश्ता उसकी बहन के लिए काफी अच्छा है। वे संपन्न लोग है। उस परिवार में बहन खुश रहेगी। भाई ने आगे बताया, भाजपा के बारे में हम सभी अच्छे से जानते हैं। जब से इस बात का पता चला है कि होने वाले जीजाजी भाजपा का एक चर्चित चेहरा हैं तो ऐसे में परिवार वाले नहीं चाहते कि यह शादी हो। इस शादी को नहीं करने की सिर्फ यही एक वजह है, क्योंकि लड़कीवाले खासकर भाजपा को पसंद नहीं करते।

इस मामले को लेकर आबेदीन का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा, कुछ समझ नहीं आ रहा इस मामले में क्या करना चाहिए। दोनों परिवार ने इस रिश्ते को कुछ रिति-रिवाजों के साथ फाइनल किया था। लड़की वालों का ऐसा बयान सामने आना चिंता का विषय है। हालांकि लड़की ने आबेदीन संग शादी करने पर अपनी सहमति दे दी है। आबेदीन को उम्मीद है आपसी बातचीत के चलते इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago