ताजा-खबरें

उछाल के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, वित्त मंत्री की आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल रात विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद आज बुधवार को जोरदार उछाल के साथ शेयर बाजार की शुरुआत हुई दूसरी तरफ देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम चार बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर बताएंगी कि इस आर्थिक पैकेज का किन क्षेत्रों और कितनी राशि के साथ इस्तेमाल किया जाएगा।

इस तरह खुले सुबह बाजार, इतनी मिली बढ़त

पीएम नरेंद्र मोदी के 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद बुधवार को बाजार में भी सकारात्मक माहौल बना रहा और सुबह बाजार खुलते ही जोरदार उछाल आया। एक तरफ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सेंसेक्स 1093.17 अंक ऊपर 32464.29 के स्तर पर खुला तो दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी 315.85 अंक ऊपर 9512.40 के स्तर पर खुला।

Read More : अमित शाह ने किया एलान, एक जून से CAPF कैंटीन में बिकेंगे सिर्फ स्वदेशी उत्पाद

आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा पैकेज

गौरतलब है कि देश में कोरोना संकट चल रहा है और करीब 45 दिन से चल रहे लॉकडाउन के चलते देश की अर्थव्यवस्था व आम आदमी का बजट पूरी तरह चरमरा गया है। इसलिए पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था को गति ​देने के लिए मंगलवार रात 8 बजे 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा की थी और कहा था कि यह पैकेज भारत की जीडीपी का करीब 10 फीसदी है और यह आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर कार्य करेगा।

वित्त मंत्री की आज शाम 4 बजे प्रेस वार्ता

इधर विशेष आर्थिक पैकेज के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए आज शाम 4 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगी जिसमें वह बताएंगी कि इस पैकेज का उपयोग किन किन क्षेत्रों में और किस तरह किया जाएगा।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago