उछल कूद

खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए पहली बार मंगाए ऑनलाइन आवेदन

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के दावेदारों से नामांकन ई-मेल के जरिए मांगे हैं। आमतौर पर नामांकन भेजने की प्रक्रिया अप्रैल में ही शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से मई में आवेदन करने को कहा गया हैं। खेल मंत्रालय ने इसके लिए एक सर्कुलर जारी किया है। इसके मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरा देश लॉकडाउन है। ऐसे में खेल पुरस्कारों के दावेदार खिलाड़ी अपने नामांकन के दस्तावेज डाक के जरिए भेजने की बजाए संबंधित एसोसिएशन के अधिकारियों की सिफारिश से जुड़े दस्तावेज और आवेदन की स्कैन कॉपी ई-मेल के जरिए खेल मंत्रालय को भेजें।

पुरस्कारों के लिए 3 जून तक करा सकते हैं नामांकन

खेल मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन नामांकन जमा कराने की आखिरी तारीख 3 जून तय की गई है। इसके बाद अगर कोई भी कोच और खिलाड़ी नामांकन भेजता है तो उसके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर साल 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ मनाया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित सादे समारोह में ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’, ‘अर्जुन अवॉर्ड’, ‘द्रोणाचार्य अवॉर्ड’ और ‘ध्यानचंद पुरस्कार’ दिया जाता है।

जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 तक के प्रदर्शन पर मिलेंगे अवॉर्ड

बता दें कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कर और अर्जुन अवॉर्ड से खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है, जबकि द्रोणाचार्य पुरस्कार कोचिंग के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए दिया जाता है। इसके अलावा ध्यानचंद पुरस्कार लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए मिलता है। इस साल के अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न के लिए जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 तक के प्रदर्शन पर विचार किया जाएगा।

डिस्कस थ्रो एथलीट संदीप कुमारी डोप टेस्ट में विफल, वाडा ने लगाया चार साल का प्रतिबंध

गौरतलब है कि ‘खेल रत्न’ भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर इसका नाम रखा गया है। हर साल देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को यह अवॉर्ड दिया जाता है। इस पुरस्कार के साथ खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपए और एक प्रतिमा दी जाती है। वहीं, अर्जुन अवॉर्ड विजेता खिलाड़ी को पांच लाख रुपए पुरस्कार स्वरूप मिलते हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago