हलचल

इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में समय पूर्व पहुंच सकता है: मौसम विज्ञान विभाग

देश में कोरोना महामारी के कहर के बीच जल्द ही गर्मी से राहत मिल सकती है। इस बार भारत में मानूसन कुछ दिन पहले ही दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून समय पूर्व, 31 मई को पहुंच सकता है। आपको बता दें कि आमतौर पर राज्य में मानसून एक जून को आता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग ने अपनी जानकारी में बताया कि इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में 31 मई को पहुंच सकता है, हालांकि इस अनुमान में चार दिन कम या ज्यादा भी हो सकते हैं।

22 मई के आसपास अंडमान सागर में पहुंचेगा मानसून

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय मानसून क्षेत्र में मानसून की शुरुआती बारिश दक्षिण अंडमान सागर से होती है और उसकी बाद मानसूनी हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा में बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ती हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दी गई मानसून की नई सामान्य तारीखों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 22 मई के आसपास अंडमान सागर में पहुंचेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि अरब सागर के ऊपर चक्रवात बनने के आसार हैं, ऐसे में सागर के ऊपर भूमध्यरेखा से गुजरने वाली दक्षिण पछुआ हवाएं तेज हो गई हैं।

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून से होती है 75 फीसदी बारिश

आईएमडी की जानकारी के अनुसार, भूमध्यरेखा से गुजरने वाली हवाओं के 20 मई से बंगाल की खाड़ी में मजबूत और तेज होने के आसार हैं और 21 मई से बंगाल की खाड़ी तथा अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में बारिश होने का अनुमान है। अत: मानसून 21 मई से अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में आ सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य रहने का अनुमान जताया है। उल्लेखनीय है कि भारत में 75 फीसदी बरसात दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण होती है। मानसून की शुरुआत हो जाने पर कोरोना के बीच बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिल सकेगी।

Read More: कोरोना में देशवासी जिस तकलीफों से गुजर रहे, मुझे उसका एहसास है: पीएम मोदी

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago