ताजा-खबरें

ट्रोलिंग के जवाब में कहा, हम बोलेगा तो बोलोगे कि….

प्राण पर फिल्माया सॉन्ग ‘हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है…’ अपने समय में काफी प्रचलित हुआ था। इस गाने को कई बार लोग अपनी परिस्थितियों के अनुसार भी उपयोग करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ किया है हमारी माननीय केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने। दरअसल सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर हाल ही एक इवेंट में उन्होंने बड़ा ही अटपटा—सा बयान दिया था। उन्होंने मंदिर में प्रवेश पर हो रहे घमासान पर कहा था कि सभी को प्रार्थना करने का अधिकार है लेकिन किसी चीज को अपवित्र करने का नहीं। ये तो कॉमन सेंस की बात है। क्या आप पीरियड्स के ब्लड में भीगा हुआ सैनेटरी नेपकिन अपने दोस्त के घर लेकर जाएंगे? नहीं ले जाएंगे और क्या आपको लगता है कि ऐसी ही काम आपको भगवान के घर यानी मंदिर जाते समय करना चाहिए? यही अंतर है और ये मेरी निजी राय भी है। स्मृति के इस बयान ने सभी को खासकर युवाओं को काफी नाराज किया था। उनकी इस बात को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

इस ट्रोलिंग से परेशान स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके मुंह पर पट्टी बंधी हुई है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है…।’ गौरलतब है कि यह फोटो स्मृति के फेसस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के एक सीन का स्क्रीन शॉट है। हालांकि स्मृति के इस फोटो को लेकर भी अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago