हलचल

स्मृति ईरानी का मैक डोनॉल्ड नौकरी वाला PF सर्टिफिकेट क्यों हो रहा है नीलाम !

लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने में कामयाब हुई जिसके बाद कैबिनेट के चेहरे सबके सामने आए। कुछ नए नाम थे तो अधिकतर पुराने मंत्रियों को फिर कैबिनेट में जगह मिली। सभी नामों का मीडिया में विश्लेषण हुआ लेकिन एक नाम ऐसा है जो जीतने के बाद से ही मीडिया की सुर्खियों से चिपक सा गया।

जी हां, हम बात कर रहे हैं स्मृति ईरानी की जो अब देश की महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं। 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के गढ़ अमेठी में घुसकर देश की सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को हार का स्वाद चखाया।

2014 के बाद से ही स्मृति ईरानी का सितारा बुलंदी पर है लेकिन ऐसा हमेशा से नहीं था। स्मृति ईरानी ने अपने राजनीतिक कॅरियर के अलावा जिंदगी में कई पड़ावों का सामना किया है। एयर होस्टेस की नौकरी के लिए रिजेक्ट होने के बाद 1990 में स्मृति ने फूड चेन मैक डोनॉल्ड में काम किया।

आज मंत्री पद पर बैठी स्मृति के लिए मैक डोनॉल्ड में नौकरी करना उनके संघर्ष की दास्तां बताता है। फास्ट फूड चेन पर नौकरी करने के दौरान स्मृति की सैलरी से जो पीएफ यानि भविष्य निधि का पैसा कटता था उसका सर्टिफिकेट नीलाम किया जाएगा जिसका पैसा महिला कारीगरों में बांटा जाएगा।

सूती वस्त्र निर्यात संवर्धन परिषद (TEXPROCIL) इस नीलामी की तैयारी कर रहा है। कपड़ा मंत्रालय लाभान्वित महिला कारीगरों को इसके लिए पहचान कर नाम तय करेगा। आपको बता दें कि मैक डोनॉल्ड में काम करने के दौरान स्मृति को हर महीने 1800 रुपये मिलते थे।

मैक डोनाल्ड में कुछ समय काम करने के बाद स्मृति ने टीवी की दुनिया में कदम रखा और “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” धारावाहिक से अपनी पहचान बनाई।

TEXPROCIL का कहना है कि हमें स्मृति के नाम का अकाउंट मिला तो हमने सोचा इससे किसी ना किसी तरह महिला कारीगरों का जीवन स्तर बेहतर बनाया जा सकता है, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। हालांकि इस फैसले पर अभी काम चल रहा है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago