गरम मसाला

क्यों एक साथ बड़े पर्दे पर नहीं दिखे किंग खान और खिलाड़ी कुमार, शाहरूख ने बताई असली वजह

अगर एक बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार है, दूसरा रोमांस का बेताज बादशाह कहलाता है। लेकिन बॉलीवुड फैन्स की अभी तक इन दोनों शानदार अभिनेताओं को एक साथ एक फ्रेम में देखने की ख्वाहिश अधूरी ही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार और शाहरुख खान की जिन्होंने करीब 90 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन पिछले दो दशकों में दोनों एक बार भी साथ में बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए।

इसी को लेकर हाल में जब शाहरुख से इस बारे में पूछा गया, तो उनका जवाब सुनकर हर कोई हंस पड़ा।

मजाकिया अंदाज में सवालों का जवाब देने के लिए पहचाने जाने वाले शाहरुख से जब एक कार्यक्रम में पूछा गया कि क्या वह कभी अक्षय कुमार के साथ फिल्म में काम करेंगे?  इस पर खान बोले “मैं इसमें क्या कह सकता हूं? मैं उसके जैसे जल्दी नहीं उठ पाता। मैं जब सोता हूं तब अक्षय का उठने का समय हो जाता है।

उसका दिन जल्दी शुरू होता है। जब तक मैं काम करना शुरू करता हूं, वह पैकअप करके घर जा रहा होता है। इसलिए वह अधिक काम के घंटे निकाल पाता है। मैं रात वाला व्यक्ति हूं। बहुत से लोग मेरी तरह रात में शूटिंग के शौकीन नहीं होते हैं।”

वहीं यह कोई छुपी बात नहीं है कि अक्षय जल्दी उठकर फिल्मों के लिए सेट पर आना पसंद करते हैं। इसके साथ ही वह अपने शेड्यूल को सटीक तरीके से मैनेज करते हैं। दूसरी ओर, शाहरुख रात में काम करना पसंद करते हैं।

शाहरुख ने इस पर आगे कहा भले ही वे कभी भी एक फिल्म में एक साथ आ जाएं तो भी, वे कभी भी फिल्म के सेट पर एक-दूसरे को नहीं देख पाएंगे।

हालांकि फिल्म करने को लेकर आगे शाहरूख बोले कि अक्षय के साथ काम करने में काफी मज़ा आएगा। हम दोनों सेट पर कभी नहीं मिलेंगे। वह जा रहा होगा तब मैं आ रहा होउंगा (हंसते हुए)।

आने वाले दिनों में अक्षय सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित फिल्म ‘केसरी’ लेकर आ रहे हैं तो वहीं उन्होंने करीना कपूर खान के साथ ‘गुड न्यूज’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है। दूसरी ओर, शाहरुख जल्द ही ‘सारे जहां से अच्छा’ में काम करना शुरू करेंगे।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago