कारोबार

एसबीआई: अब 30 जून तक ATM से पैसे निकालने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। एसबीआई अब ग्राहकों द्वारा एटीएम से किए गए लेनदेन पर सर्विस चार्ज नहीं लेगा। इस सुविधा के तहत भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक किसी अन्य बैंक के एटीएम पर भी 30 जून तक इसका लाभ उठा सकते हैं। एसबीआई ने 15 अप्रैल, 2020 को अपनी वेबसाइट पर इस बारे में आधिकारिक घोषणा की। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, 24 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई घोषणा को देखते हुए बैंक ने एटीएम और अन्य बैंक में किए गए सभी एटीएम लेनदेन के लिए एटीएम शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की थी घोषणा

इससे पहले 24 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कहा था कि किसी भी बैंक के ग्राहक द्वारा किसी भी अन्य बैंक के एटीएम से तीन महीने तक यानी 30 जून तक नकद निकासी पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। डेबिट कार्डधारक किसी भी अन्य बैंकों से निश्चित अवधि तक मुफ्त में नकदी निकाल सकते हैं। वित्त मंत्री सीतारमण ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया था।

Read  More: सभी अवधि के लोन पर 0.35 फीसदी की कटौती करेगा भारतीय स्टेट बैंक

बचत जमा पर 0.25 फीसद की कटौती

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई ने 15 अप्रैल से बचत जमा खाते पर ब्याज दर भी घटा दी है। अब बचत खाते में जमा पर 2.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने बचत जमा पर 0.25 फीसद की कटौती की है। साथ ही एसबीआई ने सभी अवधि के लोन पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर में भी 0.35 फीसदी की कटौती की घोषणा की थी। यानी अब ग्राहकों को लोन सस्ते में मिल जाएगा। बैंक ने एक साल के लोन पर ब्याज की दर 7.75 फीसदी से घटाकर 7.40 फीसदी कर दी है। इसका फायदा ग्राहकों को मिलने वाला है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago