कारोबार

SBI ने दिया अपने ग्राहकों को सस्ते लोन का तोहफा, जानिए कितना सस्ता हुआ लोन

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहक हैं तो आज 10 जुलाई का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है क्योंकि आज से होम या ऑटो लोन लेना सस्ता हो गया है। इससे एसबीआई के 40 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को फायदा होगा।

हाल में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों से कहा था कि वह रेपो रेट कटौती का लाभ अपने ग्राहकों तक पहुंचाएं। उसका नतीजा है कि देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक एसबीआई ने MCLR में 5 अंकों की कटौती की है। बैंक की इस कटौती के बाद होम लोन, कार लोन और अन्य सभी लोन सस्ते हो गए हैं। बैंक ने सभी टेनर्स के लोन के लिए ब्याज दर में कटौती की है। एसबीआई की इस कटौती के बाद एक वर्ष के लिए लोन पर ब्याज दर 8.45 प्रतिशत प्रतिवर्ष से घटकर 8.40 प्रतिशत प्रतिवर्ष रह गई है।

एसबीआई ने करीब चार महीने के भीतर ऐसा तीसरी बार किया है जब ब्याज दरों में कटौती का लाभ अपने ग्राहकों को पहुंचाया है। इससे पहले बैंक ने अप्रैल और मई में ब्याज दर में 0.05-0.05 फीसदी कटौती की थी जिससे होम लोन पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कमी आई।

बता दें कि एसबीआई ने ब्याज दरों में कटौती का यह फैसला आरबीआई गवर्नर के कहने के बाद लिया है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि रेपो दर में एक के बाद एक तीन बार में 0.75 फीसदी कटौती की जा चुकी है अत: बैंकों द्वारा इसका लाभ ग्राहकों तक जल्द पहुंचाया जाना चाहिए और उन्हें बैकों से इसकी उम्मीद है।

शक्‍तिकांत दास के गवर्नर पद संभालने के बाद से आरबीआई लगातार तीन बार रेपो रेट में कटौती कर चुका है। इसके बावजूद बैंकों ने कटौती के अनुसार अपने ग्राहकों को ब्‍याज दर में छूट नहीं दी है।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago