शिक्षा

मिसाल : सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर यह लड़की पहले ही अटैम्पट में बन गई जज, पढ़िए सफलता के टिप्स

जब कुछ कर गुजरने का जज्बा होता है तो आपकी परिस्थितियां कैसी हैं, यह बात मायने नहीं रखती। मेहनत से किया गया प्रयास नि​श्चित तौर पर सफलता दिलाता है। ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है उत्तर प्रदेश की एक लड़की सौम्या ​द्विवेदी ने। सौम्या ने हाल ही पहले अटैम्पट में यूपी पीसीएस जे की परीक्षा पास कर जज बनने का गौरव हासिल किया है। आइए आपको सौम्या की सफलता की कहानी बताते हैं…।

सौम्या यूपी के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। सैम्या ने अपनी 12वीं तक की शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की है। इसके बाद वे एलएलबी करने के लिए बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी गईं। फिलहाल वे वहीं से एलएलएम की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने यूपी पीसीएस जे का एग्जाम दिया और पहली ही बार में क्लियर भी कर लिया। उन्होंने इस परीक्षा में 151वीं रैंक हासिल की है।

अपनी इस सफलता के बाद सौम्या ने बताया कि दस साल पहले उनकी मां आराधना द्विवेदी का देहांत हो गया था। तब से उनके पिता ही उनकी देखभाल करते हैं। उनके पापा ​पेशेे से शिक्षक हैं इसलिए सौम्या भी चाहती थीं कि वे शिक्षक बनें लेकिन उनके पिता का सपना था कि वे जज बनें। ऐसे में पापा का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने लॉ की डिग्री लेने का मानस बनाया।

अपनी तैयारी के बारे में सौम्या का कहना है कि मैंने हमेशा अपनी स्टडी को कंटीन्यू रखा, कभी भी ब्रेक नहीं आने दिया। इसके अलावा मैं कभी अलग अलग समय पर नहीं पढ़ती थी। मैं हमेशा एक ही समय पर पढ़ने बैठती थी। इसके अलावा चाहे कोई भी एग्जाम हो सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखना भी जरूरी है।

जज बनना पापा की ख्वाहिश है जो मैंने पूरी कर दी। लेकिन अब भी मेरी इच्छा पढ़ाने में है। फिलहाल कानून के क्षेत्र में तो मैं आईपीआर या आर्बीटेशन लॉ की ओर कॅरियर बनाना चाहूंगी। आज जब एक जज के तौर पर सोचती हूं तो मुझे लगता है कि इस देश की न्यायिक प्रक्रिया में वैसे कोई बुराई नहीं है। कानून सारे अच्छे हैं लेकिन जरूरी है तो उनका सही इंप्लीमेंटेशन। मैं जज के तौर पर उनका सही इंप्लीमेंटेशन कराना चाहूंगी।

पापा के सपने को पूरा करने के बाद सौम्या का कहना है, ‘आज पापा को ये सुनकर बहुत खुशी होती है, कि उनकी बेटी ने उनका सपना पूरा कर दिखाया है।’

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago