ये हुआ था

सरोज खान की महज़ तीन साल की उम्र में ही शुरू हो गई थी फिल्म जर्नी, ये था असल नाम

बॉलीवुड में वैसे तो बहुत से नामी कोरियोग्राफर आए गए, मगर इनके बीच एक ऐसी कोरियोग्राफर भी थीं, जिन्होंने डांसर्स और डांसिंग की दुनिया को एक अलग आयाम दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की, जिनकी आज 75वीं बर्थ एनिवर्सरी है। सरोज ने हिंदी फिल्मों की हर बड़ी अभिनेत्री को अपने इशारों पर नचाया। कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी कोरियोग्राफी का जादू दिखाने वाली सरोज खान की निजी जिंदगी संघर्ष से भरी रहीं।

सरोज ने अपने फिल्मी करियर में 2000 से भी ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया। उन्होंने अपनी पहली शादी अपने नृत्य गुरु व उम्र में तीन गुना बड़े शख्स बी. सोहनलाल से कीं। हालांकि, बाद में आपसी मतभेद के कारण दोनों अलग हो गए। सरोज ने दूसरी शादी सरदार रोशन खान के साथ कीं व उनके लिए इस्लाम धर्म भी अपनाया। इस ख़ास अवसर पर जानिए दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

बॉलीवुड की कई नामी एक्ट्रेस को सिखाया डांस

श्रीदेवी-माधुरी से लेकर ऐश्वर्या-करीना तक को अपने इशारों पर नचाने वाली सरोज खान का जन्म 22 नवंबर, 1948 को हिंदू परिवार में हुआ था। पार्टीशन के बाद सरोज का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। उनका असली नाम निर्मला नागपाल है। स्कूल जाने की उम्र में ही सरोज खान ने 43 साल के डांसर सोहनलाल से शादी कर ली थी, तब वो सिर्फ 13 साल की थीं।

फिल्म ‘नजराना’ से करियर की शुरूआत की

उन्होने महज 3 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘नजराना’ से अपने करियर की शुरूआत की थी। वहीं 30 साल पहले आई फिल्म ‘तेजाब’ के गाने ‘एक दो तीन’ ने उन्हें काफी पहचान दिलाई थी। इसी गाने की वजह से फिल्मफेयर ने अपने अवॉर्ड्स की कैटेगरी में बेस्ट कोरियॉग्राफी की कैटेगरी भी जोड़ी थी। जिसका अवॉर्ड सरोज ने ही अपने नाम किया था।

इसके बाद सरोज खान ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और लगातार उन्होंने कई गानों की बेहतरीन कोरियोग्राफी की। सरोज खान को सबसे पहले सफलता फिल्म मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी के ऊपर फिल्माए गए गाने ‘हवा-हवाई’ से मिली थी। वहीं साल 2002 में आई देवदास, 2006 में ‘श्रृंगारम’ और 2007 में ‘जब वी मेट’ में कोरियोग्राफी के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया।

कास्टिंग काउच पर बयान देकर ट्रोल हुई

कोरियोग्राफर सरोज खान अपने कास्टिंग काउच पर दिए गए बयान को लेकर बुरी तरह ट्रोल हुई थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि कास्टिंग काउच इंडस्ट्री के लिए कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह तो बाबा आदम के जमाने से होता चला आया है। हालांकि, इंडस्ट्री में दुष्कर्म के बाद लड़कियों को छोड़ नहीं दिया जाता, उन्हें काम और रोजी-रोटी भी दी जाती है।

अभिनेत्री माला सिन्हा ने ऑल इंडिया रेडियो में किया था काम, अपने नेपाली दोस्त को बनाया हमसफ़र

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago