गैजेट

Bixby सपोर्ट के साथ सैमसंग लाने जा रहा है स्मार्ट स्पीकर, गूगल होम से होगी टक्कर

हमारे देश के स्मार्ट यंगस्टर्स अब पूरी तरह से हाईटेक बन चुके हैं। ऐसे में कम्पनियों के लिए भी खास फीचर्स के साथ नए—नए गैजेट्स लांच करना एक चैलेंज बन गया है। विदेशों के अलावा भारत में भी स्मार्ट स्पीकर्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में गूगल और अमेजॉन ने भारत में अपने स्मार्ट स्पीकर पेश किए हैं। वहीं अब खबर है कि सैमसंग भी जल्द ही अपना स्मार्ट स्पीकर लांच करने जा रही है।

सैमसंग के इस स्मार्ट स्पीकर की खासियत होगी, उसका वर्चुअल असिस्टेंट ‘बिक्सबी’। हालांकि सैमसंग ने पहले भी गैलेक्सी होम के नाम से अपने स्मार्ट स्पीकर पेश किए हैं, लेकिन अब इसका सस्ता वर्जन बाजार में आने वाला है। हालांकि अब तक इस स्मार्ट स्पीकर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये इसी साल अगस्त में लांच किया जाएगा।

वैसे अब तक मिली जानकारी में यही सामने आया है कि इस नए स्मार्ट स्पीकर में गैलेक्सी होम के सारे फीचर्स मिलेंगें, मगर ये सस्ते दाम में उपलब्ध होगा। बता दें कि सैमसंग का गैलेक्सी होम स्पीकर कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है। ऐसे में कंपनी सस्ता वेरियंट पेश करने की तैयारी कर रही है। सैमसंग के इस स्मार्ट स्पीकर की टक्कर ऐप्पल होमपैड, गूगल होम, गूगल होम मिनी और अमेजॉन इको से होगी।

बताया जा रहा है कि सैमसंग के इस सस्ते स्मार्ट स्पीकर में वूफर का सपोर्ट होगा। अब देखना ये होगा कि नया स्पीकर भी कुछ कमाल कर पाएगा या नहीं। वहीं अगर स्मार्टफान्स की बात करें तो एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सैमसंग जनवरी में भारत में 4 नए स्मार्टफोन लांच करने वाला है, जिनमें Galaxy M1, Galaxy M2, Galaxy M3 और Galaxy M5 जैसे नाम शामिल हो सकते हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago