गरम मसाला

सलमान खान, ईद और ‘भारत’ : कुछ अलग है गणित

बॉलीवुड के सबसे हिट खान एक्टर्स की बात की जाए तो विभिन्न विश्लेषण के बाद सलमान खान को व्यावसायिक रूप से सबसे सफल एक्टर कहा जा सकता है। सलमान की औसत फिल्म भी अन्य फिल्मों से बेहतर बिजनेस कर लेती है। इसके पीछे उनकी फैन फॉलोइंग है, जो भाईजान की हर फिल्म पर अपना प्यार लुटाती है। ​
पिछले कुछ समय में एक बात और ​सलमान की फिल्मों के साथ नजर आती है और वह है रिलीज का खास दिन। कुछ वर्षों से लगातार सलमान की फिल्में ईद के मौके पर रिलीज हो रही हैं। एक तरह से अब ईद सलमान की फिल्मों के लिए ही फिक्स मानी जाती है। मेकर्स काफी पहले से उनकी ​फिल्मों के लिए ईद का दिन बुक कर लेते हैं। इस कड़ी में अब सलमान की एक और फिल्म का नाम ईद से जुड़ने वाला है। हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘भारत’ की। आने वाले बुधवार को ईद के अवसर पर यह बिग बजट फिल्म रिलीज हो रही है। ​फिल्म पंडितों के अनुसार यह फिल्म भी सलमान की पिछली ईद पर रिलीज हुई फिल्मों की तरह ही कमाल करेगी और बिजनेस के नए रिकॉर्ड बनाएगी। माना जा रहा है यह फिल्म पहले ही दिन अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगी। विश्लेषकों के अनुसार यह फिल्म पहले दिन 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

आइए आपको सलमान की ईद पर रिलीज हो चुकी पिछली फिल्मों और उनके बिजनेस के बारे में बताते हैं…।

किक (2014)


फिल्म ‘किक’ को सलमान की सुपरहिट फिल्मों में गिना जाता है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 26.40 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 83.83 करोड़ कमाए थे। साजिद नाडियादवाला के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान के अपोजिट जैकलीन फर्नांडीस थीं।

बजरंगी भाईजान (2015)

सौहार्द के मैसेज पर आधारित फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। मुस्लिम हिन्दु भाईचारे पर बनी इस फिल्म को भी ईद पर ही रिलीज किया गया और फिल्म ने कमाई का नया आंकड़ा छुआ। इसने पहले दिन 27.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर खान सलमान के अपोजिट थीं।

सुल्तान (2016)


रेसलर के जीवन पर आधारित इस फिल्म में सलमान का लुक लोगों को काफी पसंद आया था। ​पहली बार फिल्म में उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा थीं। इस फिल्म को भी लोगों ने प्यार दिया और यह फिल्म भी हिट रही। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 36.54 करोड़ रुपए रहा था।

ट्यूबलाइट (2017)


यह सलमान की एक ऐसी फिल्म थी जिसे लेकर ना सिर्फ दर्शकों को बल्कि सलमान को भी काफी उम्मीदें थीं। खास बात यह है कि ईद पर रिलीज होने के कारण फिल्म ने पहल दिन 21 करोड़ रुपए कमाए लेकिन इसकी स्टोरीलाइन लोगों को पसंद नहीं आई। फिल्म को उतना अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला जितना सलमान की फिल्मों को अमूमन मिलता है हालांकि फिल्म ने फिर भी सौ करोड़ का आंकड़ा पार किया। फिल्म के कारण ड्रिस्ट्रिब्यूटर्स को भी काफी नुकसान हुआ था।

रेस 3 (2018)


पिछले साल ईद के अवसर पर सलमान ‘रेस 3’ लेकर आए थे। फिल्म को समीक्षकों ने अच्छी रेटिंग नहीं दी लेकिन फिल्म ने पहले ​दिन 29.17 करोड़ रुपए की कमाई की। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलिन फर्नांडीस, डेज़ी शाह, शाकिब सलीम अहम भूमिका में थे। रेमो डिसूजा निर्देशित इस फिल्म को सलमान की फ्लॉप फिल्मों में से एक माना जाता है।

इस फिल्म पर बेस्ड है ‘भारत’


सलमान की ‘भारत’ कोरियन फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ का हिन्दी अडेप्शन है। इसमें सलमान अलग-अलग उम्र के किरदारों में नज़र आएंगे। कहानी 1947 के दौर की है इसमें विभाजन के साथ एक बाप-बेटे की कहानी को बुना गया है। फिल्म में सलमान के पिता की भूमिका जैकी श्रॉफ ने निभाई है। इसके अलावा फिल्म में कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पटानी और सुनील ​ग्रोवर भी अहम ​भूमिका में हैं। ​

एक तरफ ‘भारत’, एक तरफ भारत का मुकाबला

सलमान की फिल्म का यूं तो किसी फिल्म से मुकाबला नहीं है लेकिन उनकी फिल्म का भारतीय टीम से जरूर मुकाबला हो सकता है। दरअसल 5 जून को ही क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ है। लेकिन ट्रेड पंडितों के अनुसार सलमान की फिल्म पर क्रिकेट मुकाबले का ​इतना असर नहीं पड़ेगा। क्रिकेट मुकाबले के टाइमिंग के दौरान मूवी स्लॉट पर जरूर थोड़ा असर पड़ सकता है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago