युवा

‘सेक्रेड गेम्स 2’ की दीवानगी, बनने लगे मीम्स, सीरीज हुई लीक का शिकार

दर्शकों को यदि कोई शो या मूवी पसंद आती है तो फिर वे दीवानगी की हद तक प्यार लुटाते हैं। ऐसा ही दीवानगी इन दिनों वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स 2’ को लेकर दिख रही है। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को इस सीरीज का सैकंड पार्ट रिलीज हुआ और यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। एक तरफ जहां एपिसोड को लेकर लोग बातें कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों का फेवरिट टाइम पास मीम्स भी इस पर बन रहे हैं। सोशल साइट पर एपिसोड और कैरेक्टर्स से जुड़े जोक्स वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि दूसरे सीज़न में आठ एपिसोड हैं। हर एपिसोड क़रीब एक घंटे का है। ‘सेक्रेड गेम्स सीज़न-2’ की कहानी गणेश गायतोंडे के केन्या जाने से शुरू होती है।

गौरतलब है कि जहां कुछ दर्शकों को यह शो काफी पसंद आ रहा है। वहीं कुछ लोगों को दूसरा पार्ट में मजा नहीं आ रहा है। लोगों के अनुसार पहला पार्ट जितना अच्छा था उसके कम्पेरिजन में दूसरे पार्ट में इतना आनंद नहीं आया।

आइए कुछ मीम्स पर नज़र डालते हैं

लीक हो गए एपिसोड

उधर, जब कुछ फेमस होता है तो उसके साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं। खबर है कि तमिल रॉकर्स ने ‘सेक्रेड गेम्स 2’ को लीक कर दिया है। इस बात से शो के मेकर्स खासे परेशान हैं क्योंकि इससे सीधे तौर पर उनकी व्यूअरशिप पर असर पड़ेगा। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही इस साइट को ब्लॉक करने की खबर आई थी लेकिन यह साइट अब भी सक्रिय है और मूवीज और शोज लीक कर रही है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago