कारोबार

डेबिट और क्रेडिट कार्ड को लेकर बदल रहे हैं नियम, जान लें एक बार

अगर आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। जल्दी ही इन दोनों कार्ड से खरीददारी करना बहुत सुरक्षित हो जाएगा और कुछ नई सुविधाएं भी मिल पाएंगी। आरबीआई की गाइडलाइन्स के बाद इन कार्डों से जुडी सुविधाओं में कई बदलाव होने जा रहे हैं। जान ​लीजिए इस बारे में महत्वपूर्ण बातें—

ब्लॉक या अनब्लॉक की सुविधा-

आरबीआई ने डेबिट या क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगर लंबे समय तक इनका ऑनलाइन उपयोग नहीं किया जाता है तो इनकी सर्विसेज को बंद कर दिया जाए। वर्तमान में अपने डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक,अनब्लॉक करने के लिए कार्डधारक को कस्टमर केयर को ही फोन करना पडता है। लेकिन कार्ड धारकों को आने वाले दिनों में अपनी जरूरत व स्थिति के अनुसार अपने इन कार्डों को खुद ब्लॉक या अनब्लॉक की सुविधा ​भी मिल सकती है।

कार्ड पर होगा नियंत्रण-

कार्डधारकों का अब अपने इन कार्ड पर सख्त नियंत्रण भी हो पाएगा और 16 मार्च से लेनदेन करने की लिमिट भी निर्धारित करने की सुविधा ऑनलाइन मिल पाएगी। इन कार्डों को भारत से बाहर इस्तेमाल करने के लिए अब बैंक से संपर्क करना पडेगा। अभी इन कार्डों को दुनिया में कहीं भी उपयोग करने की सुविधा मिली हुई है।

Read More: 31 जनवरी से एलआईसी के दो दर्जन प्लान होंगे बंद, जानिये इसकी वजह

एसएमएस या ईमेल के जरिए अलर्ट-

RBI ने यह भी निर्देश दिए हैं कि कार्ड जारीकर्ता इन सुविधाओं को शुरू या बंद करते समय कार्डधारकों को एसएमएस या ईमेल के जरिए अलर्ट भी भेजते रहें।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago