ताजा-खबरें

सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा ट्रैफिक चालान का ये ताजा किस्सा

1 सितंबर से नया मोटर व्हीकल एक्ट-2019 बंगाल को छोड़कर देशभर में लागू कर दिया गया है। सरकार ने नए व्हीकल एक्ट में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात के नियमों में सख्ती दिखाते हुए ट्रैफिक चालान राशि में जबरदस्त बढ़ोतरी की गई है।

नए नियम लागू होने के बावजूद लोग धड़ल्ले से नियमों की अवहेलना करते नजर आए। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है। जिसमें एक शख्स का गुड़गांव में 23,000 रुपये का चालान कट गया। साथ ही पुलिस ने उसका दुपहिया वाहन भी सीज कर लिया। अब गुड़गांव का यह मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल ये मामला है दिल्ली की गीता कॉलोनी में रहने वाले दिनेश मदान का। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनेश अपने किसी काम से गुड़गांव गए थे। जहां जिला अदालत कॉम्पलेक्स के निकट उन्होंने हेलमेट उतार दिया। वहां खड़े पुलिसकर्मियों की नजर दिनेश पर पड़ी। उनसे गाड़ी के कागजात मांगे। कागजात नहीं दिखाए जाने पर पुलिसकर्मियों ने 23 हजार रुपए का चालान कर दिया।

ये चालान बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने, स्कूटी रजिस्ट्रेशन नहीं होने, लाइसेंस, एयर पॉल्यूशन एनओसी, और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने के कारण लगाया गया था। हालांकि दिनेश ने कागजात घर पर होने और उन्हें पुलिस को देने की बात कही मगर उससे पहले पुलिस उनका चालान काट चुकी थी।

यही नहीं चालान काटने के बाद पुलिसकर्मियों ने उनकी स्कूटी सीज भी कर दी। गाड़ी को अब अदालत से छुड़ाया जाएगा। जिसके लिए पहले केस दर्ज करना होगा। चालान भरने के अलावा जमानत भी देनी होगी। खबरों के मुताबिक दिनेश के दुपहिया वाहन की कीमत 15 हजार रुपये बताई जा रही है।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago