हलचल

फोर्ब्स-100 हाइएस्ट पेड एथलीट की लिस्ट में फेडरर टॉप पर, जानें कौनसे नंबर पर है विराट कोहली

विश्व की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की एक लिस्ट जारी की। फोर्ब्स की इस लिस्ट में स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने फुटबॉल स्टार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। रोजर फेडरर 106.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 802 करोड़ रुपए की कमाई के साथ अब ​टॉप पर पहुंच गए हैं। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ही टॉप-100 में जगह बना सके हैं। उनके अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी टॉप-100 के आस पास भी नहीं है।

कोहली लगातार चौथी बार फोर्ब्स लिस्ट में शामिल

दुनिया के मौजूदा बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले विराट कोहली लगातार चौथे साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों की फोर्ब्स लिस्ट में बने हुए हैं। ताज़ा लिस्ट में कोहली 26 मिलियन डॉलर यानी करीब 196 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 66वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बता दें, भारतीय कप्तान कोहली साल 2019 में 173.3 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 100वें नंबर पर थे। वर्ष 2018 में 166 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 83वें और 2017 में 141 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 89वें स्थान पर थे।

ब्राजील के फुटबॉलर नेमार चौथे नंबर पर

फोर्ब्स-100 हाइएस्ट पेड एथलीट की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो है, जिन्होंने पिछले साल 105 मिलियन डॉलर यानी करीब 793 करोड़ रुप की कमाई की है। वहीं, लियोनल मेसी ने इस पुर्तगाली फुटबॉलर से सिर्फ 8 करोड़ रुपए कम कमाए हैं। लिस्ट में ब्राजील के फुटबॉल स्टार नेमार जूनियर 95.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 721 करोड़ रुपए की कमाई के साथ चौथे नंबर पर है।

Read More: दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट बनी नाओमी ओसाका

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेनिस की दुनिया में सबसे ज्यादा 20 ग्रैंड स्लैम ख़िताब अपने नाम कर चुके रोजर फेडरर ने लगभग 7 अरब की कमाई ब्रैंड एंडोर्समेंट के जरिए की है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में वे पिछले साल चौथे नंबर पर थे, लेकिन इस बार फेडरर तीन पायदान की छलांग लगाकर पहले स्थान पर जा पहुंचे हैं। यहां तक कि वे ऐसा करने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी भी बन गए, जो अब एक रिकॉर्ड भी बन गया है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago