कारोबार

रिलायंस की जियोमार्ट ऑनलाइन ग्रॉसरी सर्विस शुरू, इन कंपनियों को मिलेगी टक्कर

आखिरकार देश में रिलायंस जियो के ई कॉमर्स वेंचर जियोमार्ट की सर्विस कई शहरों में शुरू हो गई है। कंपनी के इस कदम से देश में अमेजन,बिग बास्केट,फ्लिपकार्ट जैसी प्रमुख किराना डिलीवरी सेवाओं को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पडेगा। जानिये इस प्रमुख खबर के बारे में –

200 से भी ज्यादा शहरों में हुई शुरू

इस मामले की जानकारी ट्वीट पर दे​ते हुए रिलायंस रिटेल के ग्रॉसरी डिवीजन प्रमुख दामोदर मल ने कहा है कि जियोमार्ट ने देश के 200 से भी ज्यादा शहरों में ग्रॉसरी डिलीवर सर्विस देने का काम शुरू किया है।

इस तरह कर सकते हैं ऑर्डर

जियो मार्ट की सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपको जियोमार्ट की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट खोलने पर एक विंडो बॉक्स सामने आएगा इसमें एरिया का पिनकोड डालना होगा। अगर कंपनी संबंधित इलाके में डिलीवरी करेगी तो ऑर्डर किया जा सकेगा।

Read More:  फूड डिलीवरी बिजनेस में उतरी Amazon, देश में इस जगह से की शुरूआत

वाॅट्सएप से भी कर सकते हैं इस तरह ऑर्डर

इच्छुक ग्राहक जियोमार्ट की सर्विस का लाभ वाॅट्सएप से ऑर्डर कर भी ले सकता है। इसके लिए ग्राहक को जियोमार्ट का वाॅट्सएप नंबर 8850008000 अपने फोन कॉन्टेक्ट में एड करना होगा। इसके बाद जियोमार्ट द्वारा एक लिंक दिया जाएगा जिसके बाद आगे ऑर्डर किया जा सकेगा।

जियो फेसबुक भी कर चुकी है निवेश

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही फेसबुक ने रिलायंस जियो के डिजिटल यूनिट में निवेश करते हुए $5.7 बिलियन 9.99 की हिस्सेदारी खरीदी थी। वहीं रिलायंस ने भी अपनी जियोमार्ट डिलीवरी सर्विस को सबसे पहले आर्थिक राजधानी मुंबई की चुनिंदा जगहों पर पायलट प्रोडक्ट के तौर पर शुरू किया था।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago