युवा

बिजली विभाग में लाइनमैन के 3500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 25 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

जिन छात्रों ने इलेक्ट्रीशियन और वायरमैन ट्रेड में आईटीआई और लाइनमैन ट्रेड में अप्रेंटिसशिप कर चुके हैं उनके लिए पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने बम्पर भर्ती निकाली हैं। पीएसपीसीएल ने करीब 4000 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसमें से 3500 पद तो केवल सहायक लाइनमैन (Assistant Lineman) के हैं, बाकी इंजीनियर के हैं। पीएसपीसीएल ने भर्ती प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर

अभ्यर्थी पीएसपीसीएल द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार दिए दिशा—निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन करें। आवेदन शुरू होने की तिथि 04 अक्टूबर और अंतिम तारीख 25 अक्टूबर, 2019 है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करवाने की तारीख 31 अक्टूबर, 2019 रख गई है।

पदों की संख्या, योग्यता और आयु सीमा

पद का नाम व संख्या: सहायक लाइनमैन, 3500 पद

उम्र सीमा:

सहायक लाइनमैन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष है।

आरक्षित वर्ग को छूट के लिए विज्ञापन देखें।

शैक्षणिक योग्यता:

सहायक लाइनमैन के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक उत्तीर्ण हो। साथ ही उसने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से वायरमैन/ इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई और लाइनमैन के ट्रेड में अप्रेंटिसशिप और इलेक्ट्रिकल/वायरमैन ट्रेड में अनुभव हो।

आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप्स को फोलो करें—

सबसे पहले इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करें।

वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें— PSPCL

भर्ती का विज्ञापन पढ़ने के लिए क्लिक करें— https://www.pspcl.in/wp-content/uploads/2019/10/Detailed-Advt.-for-the-post-ALM-CRA-295-19.pdf

विज्ञापन को सही पढ़ें और दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन करें।

चयन प्रक्रिया

सहायक लाइनमैन के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago