हलचल

एक सप्ताह में रिकॉर्ड 534 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआः सड़क परिवहन मंत्रालय

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के मामले में एक नया रिकॉर्ड बना है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने कहा कि गत आठ जनवरी से शुरू हुए सप्ताह में रिकार्ड 534 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि उसने पिछले आठ जनवरी से शुरू हुए सप्ताह में 534 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर एक रिकार्ड कायम किया है। मंत्रालय ने अप्रैल 2020 से लेकर 15 जनवरी, 2021 की अवधि में 8,169 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया। इस लिहाज से देश में हर दिन 28.16 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया। वहीं, पिछले साल इसी अवधि में 7,573 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया। इसका मतलब तब प्रतिदिन 26.11 किलोमीटर सड़क निर्माण हुआ था।

साल 2021 में सड़क निर्माण के लक्ष्य को पार कर लेगा मंत्रालय

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को उम्मीद है कि निर्माण की इस गति के साथ वह 31 मार्च, 2021 तक 11 हजार किलोमीटर सड़क निर्माण के अपने लक्ष्य को पार कर लेगा। मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल 2020 से 15 जनवरी, 2021 की अवधि में उसने 7,597 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का ठेका दिया, जबकि 2019-20 में इसी अवधि में 3,474 किलोमीटर सड़क परियोजनाओं का ठेका दिया गया था। इस प्रकार प्रोजेक्ट के निर्माण का ठेका देने की गति भी इस साल दोगुने से अधिक हो गई है।

लॉकडाउन के बावजूद सड़क निर्माण में उल्लेखनीय गति हासिल की

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-20 में कुल मिलाकर 8,948 किलोमीटर सड़क परियोजनाओं के निर्माण का ठेका दिया गया था, जबकि 10,237 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया। मंत्रालय के इस बयान में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष के शुरुआती दो माह में कोरोना वायरस महामारी के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बावजूद देश में सड़क निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय गति हासिल की गई है।

Read More: भारत में अब 31 जनवरी से होगी पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago