हलचल

कोरोना की वजह से बंद राष्ट्रपति भवन संग्रहालय 5 जनवरी से फिर खुलेगा

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में पर्यटन के क्षेत्र को बड़ा नुकसान हुआ है। वायरस के प्रकोप के बीच लोगों ने कुछ समय के लिए अपने घरों में रहना ही उचित समझा। इसी बीच अब पर्यटकों के लिए एक अच्छी ख़बर है। राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन स्थित संग्रहालय 5 जनवरी से एक बार ​फिर खुलने जा रहा है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि कोविड-19 के प्रसार के कारण यह संग्रहालय पिछले वर्ष 13 मार्च से पर्यटकों के लिए बंद है।

पर्यटकों को देखने के लिए अग्रिम बुकिंग करनी होगी

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी किए गए एक बयान के अनुसार, यह संग्रहालय सोमवार और सरकारी छुट्टियों के अलावा अन्य सभी दिन पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। हालांकि, आगंतुक वहां आकर तत्काल बुकिंग नहीं करा सकेंगे, बल्कि उन्हें अग्रिम बुकिंग कराना जरूरी होगा। इसमें एक बार में अधिकतम 25 पर्यटक जा सकते हैं। इसका पंजीकरण शुल्क 50 रुपये है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को बुकिंग के दौरान देना होगा।

बता दें कि इस बयान में यह भी कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से सामाजिक दूरी के मानदंडों को पूरा करने के लिए चार पालियां तय की गई हैं। इसमें पहली पाली 9.30-11.00 बजे, दूसरी 11.30-1.00 बजे, तीसरी 1.30-3.00 बजे और चौथी 3.30-5.00 बजे है। इसका मतलब है कि एक दिन में अधिकतम 100 पर्यटक ही संग्रहाय को देख सकेंगे।

मोदी कैबिनेट ने आकाश मिसाइल के निर्यात को अनुमति दी, नौ देशों ने खरीदने में दिखाई रुचि

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago