गरम मसाला

क्या रणबीर कपूर और रणवीर सिंह इस फिल्म के सीक्वल में साथ नज़र आएंगे?

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और रणवीर सिंह ​के फैंस के लिए खुशी की खबर यह है कि ये दोनों स्टार जल्द ही एक फिल्म में साथ काम करते नज़र आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये दोनों बॉलीवुड एक्टर पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। रणबीर और रणवीर दोनों के फैंस को इसका वर्षों से इंतज़ार भी है। मीडिया जानकारी के अनुसार, दोनों अभिनेता अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म ‘अंदाज अपना अपना-2’ में साथ काम कर सकते हैं। फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी अपनी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। 90 के दशक की शुरुआत में संतोषी ने इस नाम से ही एक बॉलीवुड फिल्म बनाईं, जो बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी सफ़ल भी रही थी। इस फिल्म ने कुल 86.5 मिलियन रुपये की कमाई की थी।

फिल्म अगले साल आएगी फ्लोर पर

बता दें कि पिछले कुछ समय से फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ के सीक्वल की खबरें मीडिया में आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, फिल्म ‘अंदाज अपना अपना-2’ अगले साल फ्लोर पर आएगी। बॉलीवुड डायरेक्टर राजकुमार संतोषी इस फिल्म में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को लेने की योजना बना रहे हैं। इस फिल्म के लिए संतोषी इन दोनों एक्टर से से बात कर रहे हैं।

फिल्म ‘अंदाज अपना अपना-2’ में लीड कास्टिंग के लिए रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का नाम सुनकर लोगों में फिल्म को लेकर पहले से ही काफ़ी उत्साह हैं। इन दोनों स्टार्स ने अब तक एक भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। ये दोनों साथ काम करते हैं तो लोगों को रणबीर और रणवीर की जोड़ी पसंद आ सकती है। लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि इस फिल्म के लिए बतौर लीड एक्ट्रेस किसे कास्ट किया जाएगा।

आईपीएल-13 के लिए 19 दिसंबर को होगी नीलामी, टॉप बेस प्राइस में भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं

इसी नाम से सलमान और आमिर खान की आई थीं फिल्म

वर्ष 1994 में सलमान खान और आमिर खान स्टारर फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। आज भी जब 90 के दशक की फिल्मों की बात होती है तो इस फिल्म का ज़िक्र छूटता नहीं है। उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ की शूटिंग के दौरान सभी एक्टर एक-दूसरे से आपसी मतभेदों के चलते बात नहीं कर रहे थे, बावजूद इसके उनकी एक्टिंग पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा। फिल्म में आमिर और सलमान खान के साथ ही करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, परेश रावल और शक्ति कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा महमूद, जूही चावला और गोविंदा भी फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस में नज़र आए थे।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago