टेक ज्ञान

रजनीकांत ने बेटी सौंदर्या का सोशल मीडिया एप ‘हूटे’ किया लॉन्च, जानें क्या है इसकी ख़ासियत

सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता के बीच अब एक और भारतीय एप नए कॉन्सेप्ट के साथ लॉन्च हो गया है। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने सोशल मीडिया एप हूटे (Hoote) को लॉन्च किया। यह एक वॉइस बेस्ड एप है। रजनीकांत की बेटी और फिल्ममेकर सौंदर्या विशागन तथा अम्टेक्स के सीईओ सनी पोकाला हूटे एप के को-फाउंडर हैं। एप लॉन्च करने के बाद अभिनेता रजनीकांत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘हूटे एक वॉइस आधारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो भारत की तरफ से दुनियाभर के लिए है। सफेद उल्लू की आवाज को ‘हूटे’ कहा जाता है।’

अपने विचारों को वॉइस नोट्स के जरिए शेयर कर सकेंगे यूजर्स

हूटे एप की मदद से यूजर्स अपने विचारों को वॉइस नोट्स के जरिए शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही एप के उपयोगकर्ता अपनी पोस्ट को बेहतर बनाने के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। यह एप फिलहाल हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती और बंगाली समेत 8 भारतीय भाषाएं तथा 3 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। हूटे एप को गूगल प्ले स्टोर से बिना शुल्क के इन्स्टॉल किया जा सकेगा।

अधिकतम 60 सेकेंड्स का वॉइस नोट भेज पाएगा यूजर

सोशल मीडिया एप हूटे पर यूजर अधिकतम 60 सेकेंड्स का वॉइस नोट भेज सकता है। रिकॉर्डिंग पूरी हो जाने के बाद यूजर अपनी पोस्ट में एक कैप्शन, बैकग्राउंड म्यूजिक और एक फोटो भी जोड़ सकते हैं। इसमें म्यूजिक चुनने के कई सारे ऑप्शन भी मिलेंगे। बैकग्राउंड म्यूजिक को इमोशन, पर्यावरण, नेचर, रिलीजन और नेटिव जैसी कैटेगरी में बांटा गया है। एक बार म्यूजिक चुनने के बाद इसका प्रिव्यू भी सुना जा सकता है। बाद में इसे प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट के रूप में शेयर कर सकते हैं।

हालांकि, एक जरूरी बात ये है कि किसी भी पोस्ट का कैप्शन 120 या उससे कम शब्दों का होना चाहिए। यूजर्स प्रोफाइल आइकन पर टैप करके अपने हूटे पोस्ट को आसानी से डिलीट भी कर सकते हैं। फीड में आने वाले वॉइस नोट्स को आसानी से प्ले व पॉज करने की सुविधा यूजर्स को दी गई है।

रजनीकांत की आवाज बनी एप के लिए प्रेरणा

एप की को-फाउंडर सौंदर्या ने कहा कि उन्होंने एप के लिए हूटे नाम चुना, जो सफेद उल्लू द्वारा निकाली गई आवाज है। इस आवाज को शुभ माना जाता है। उन्होंने कहा कि एप के पीछे की प्रेरणा पिता रजनीकांत की आवाज थी। वह हूटे को भारत से लेकर दुनियाभर में एक वॉइस बेस्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाना चाहती हैं। सौंदर्या का कहना है कि उनका किसी से कॉम्पिटिशन का इरादा नहीं है।

Read Also: एक नवंबर से इन फोन में नहीं चलेगा व्हाट्सएप, देखें आपको फोन तो लिस्ट में नहीं

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago