ये हुआ था

रजत कपूर ने महज 14 साल की उम्र में फिल्म निर्माता बनने का बना लिया था मन

फिल्म अभिनेता, राइटर, स्क्रीनराइटर, निर्देशक और निर्माता रजत कपूर 11 फरवरी को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह मुख्य रूप से ग्लैमरस बॉलीवुड फिल्म उद्योग के चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। रजत को मुख्य रूप से उनकी फिल्में जैसे ‘मिथ्या’, ‘मिक्स्ड डबल्स’ और ‘आंखों देखी’ के लिए पहचाना जाता है। उनका जन्म 11 फरवरी, 1961 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली से पूरी की। रजत का बचपन से ही अभिनय की तरफ झुकाव था। ऐसे में इस मौके पर जानते हैं उनके बारे में दिलचस्प बातें..

फिल्म ‘मंडी’ से किया था फिल्मी दुनिया में डेब्यू

रजत कपूर ने महज 14 साल की उम्र में एक फिल्म निर्माता बनने का मन बना लिया था। वर्ष 1989 में ‘ख्याल गाथा’ में पूरी तरह से स्क्रीन पर आने से पहले उन्होंने वर्ष 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘मंडी’ में एक राजनेता के बेटे के रूप में देखा गया था। आमिर खान, अक्षय खन्ना, और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म ‘दिल चाहता है’ ने उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग में बड़ा ब्रेक दिया।

पहली ही फिल्म को मिला ‘राष्ट्रीय पुरस्कार’

रजत कपूर की पहली निर्देशित फिल्म ‘रघु रोमियो’ थी। इस फिल्म को लेकर भी एक किस्सा है कि इसे बनाने के लिए रजत को पैसों के लिए सभी दोस्तों को ई-मेल भेजना पड़ा। फिल्म को बनाने के लिए ई-मेल के जरिये जो पैसा इकट्ठा हुआ, उसे चुकाने के लिए उन्हें तीन साल से ज्यादा का समय लगा। दुर्भाग्यवश फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित रही। हालांकि, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया था। मगर इसके बावजूद यह दर्शकों को रति भर भी पसंद नहीं आईं।

अब तक इन प्रमुख फिल्मों में कर चुके हैं काम

रजत कपूर अपने अब तक के अभिनय कॅरियर में ‘मानसून वेडिंग’, ‘भेजा फ़्राय’, ‘एजेंट विनोद’, ‘किसना’, ‘कॉर्पोरेट’, ‘ये क्यों होता है’, ‘दृश्यम’, ‘मिडनाईट चिल्ड्रेन’, ‘कपूर एंड सन्स’, ‘मुल्क’ जैसी बेहतरीन फ़िल्में की हैं। अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो रजत ने वर्ष 1996 में मीनल अग्रवाल से शादी की। इन दोनों की एक बेटी राबिया कपूर और बेटा विवान कपूर है।

Read More: वकालत की पढ़ाई के बीच संयोग से फिल्मों में आए थे सुजीत कुमार

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago