गुलाबी शहर

राजस्थान: प्‍लास्‍ट‍िक थैलियों में थूंककर घरों में फेंकते हुए महिलाएं सीसीटीवी में कैद

राजस्थान में कोरोना का प्रकोप बढता ही जा रहा है और इस बीच कोटा में कुछ संदिग्ध महिलाओं द्वारा प्लास्टिक की थैलियों में थूक भरकर कुछ घरों में फेंके जाने का बडा मामला सामने आया है जिससे पुलिस व प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है। जानिये क्या है पूरा मामला –

सार्वजनिक रूप से थूकने पर प्रतिबंध के वावजूद हुई घटना

गौरतलब है कि राजस्थान में कुछ दिन पहले ही राज्य सरकार ने सार्वजनिक रूप से थूकने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है लेकिन इसके वावजूद भी कोटा के वल्लभवाड़ी क्षेत्र में कुछ महिलाओं द्वारा प्लास्टिक की थैलियों में थूककर इन्हें घरों में फैंके जाने की हरकत सामने आई है। सीसीटीवी कैमरों में यह घटना कैद हो गई है और स्थानीय पुलिस प्रशासन को इस मामले में लोगों ने शिकायत की।

Read More: जानिये, लॉकडाउन खत्म होने के बाद कौनसी चीजें हो सकती हैं महंगी

घटना से मची सनसनी, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना गुमानपुरा थाना क्षेत्र की बताई गई है और इस घटना के बाद इलाके में सनसनी सी फैल गई है। इस मामले में लोगों ने गुमानपुरा थाना पुलिस को शिकायत की जिसके बाद पुलिस इन महिलाओं की तलाश कर रही है। इस मामले में गुमानपुरा थाना के इंस्पेक्टर मनोज सिकरवार ने मीडिया को बताया कि घटना के बाद उस क्षेत्र को सेनिटाइज किया गया व आरोपियों की तलाश जारी है।

राजस्थान में अब तक हुए इतने मामले

इधर राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अब तक मरीजों की संख्या 847 तक जा पहुंची है।चौंकाने वाली बात यह है कि पूरे राज्य में जयपुर से अभी सबसे ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं और यह संख्या 361 तक पहुंच गई है। जयपुर के रामगंज इलाके में कोरोना के मरीज सबसे ज्यादा अब तक आए हैं।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago