ताजा-खबरें

राजस्थान बना रोल मॉडल, फ्री में मिलेंगे सेनिटरी नैपकिंस

राजस्‍थान देश का पहला ऐसा राज्‍य हो गया है जहां कॉलेज स्‍टूडेंट्स को फ्री में सेनिटरी नैपकिंस मुहैया कराया जाएगा। राज्‍य के उच्‍च शिक्षा विभाग ने जुलाई 2019 से शुरू हो रहे सत्र में राजस्‍थान के सभी 189 सरकारी कॉलेजों में फ्री सेनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने का फैसला किया है। इससे पहले पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने कुछ स्‍कूलों और रेलवे स्‍टेशनों पर फ्री सेनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाया था।

उच्‍च शिक्षा विभाग के अधिकारी भंवर सिंह भाटी ने कहा, ‘विभाग सरकार के पास प्रस्‍ताव भेज रहा है। करीब 2.5 करोड़ रुपये की जरूरत होगी।’ बता दें कि राजस्‍थान के कॉलेजों में 2.8 लाख लड़कियां पढ़ती हैं। इनमें से कई लड़कियां बेहद गरीब या निम्‍न आय वाले परिवारों से आती हैं। ये लड़कियां सेनिटरी नैपकिन नहीं खरीद पाती हैं।

राज्‍य में फ्री सेनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाए जाने के लिए कई स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता लगाता अभियान चलाए हुए थे। यह कदम नई सरकार के 60 दिन के कार्यक्रम का हिस्‍सा है। इसी के तहत राज्‍य में कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए शिक्षा मुफ्त कर दी गई है। इससे पहले पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार ने राजस्थान के अजमेर जिले से सेनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने की शुरुआत की थी।

महिलाओं की झिझक और स्वास्थ्य जागरूकता को ध्यान में रखते हुए वसुंधरा सरकार ने सेनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने की पहल की थी। एटीएम जैसे काम करने वाली यह मशीन राज्य सरकार ने अजमेर में 70 जगहों पर लगाई थी। इसमें कोई भी महिला 10 रुपए डालकर नैपकिन ले सकती है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago