गुलाबी शहर

अनधिकृत प्रवेश रोकने को राजस्थान ने सील की अपनी सीमाएं, इतने हुए कोरोना मामले

राजस्थान में कोरोना संकट को देखते हुए अब राज्य की सभी अंतर राज्य सीमाएं तत्काल प्रभाव से सील कर दी गई है। राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने इस मामले में आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के बाद अब कोई भी अनधिकृत व्यक्ति राजस्थान के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगा। जानिये इस बारे में-

राज्य में अब इतने हुए कोरोना मरीज

गौरतलब है कि राजस्थान में कोरोना संक्रमित लोगों का ग्राफ लगातार बढ ही रहा है और आज गुरूवार तक मरीजों की संख्या 3355 तक पहुंच गई है वहीं अभी तक 95 लोगों की मौत भी हो चुकी है। राजधानी जयपुर में अब भी सबसे ज्यादा मरीज हैं जिनकी संख्या अब 1103 तक हो गई है वहीं दूसरे नंबर पर जोधपुर में मरीजों की संख्या 859 हो गई है।

गहलोत बोले- इसलिए लिया यह फैसला

सीएम अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर आला अधिकारियों की मीटिंग लेकर कोविड-19 संक्रमण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की और कहा कि प्रदेश की अन्तरराज्यीय सीमाओं से अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा तुरंत प्रभाव से राज्य की सभी अन्तरराज्यीय सीमाओं को सील कर रेगुलेट किया जाएगा जिससे राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अपनाकर अधिकृत व्यक्ति ही राज्य में प्रवेश कर सकें। गहलोत ने कहा कि देश के अन्य राज्यों से भारी संख्या में बिना अनुमति के लोगों के प्रवेश की संभावनाओं के मद्देजनर राजस्थान की सीमाएं सील करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Read More: जानिये, राजस्थान का कौनसा जिला रेड, ग्रीन तो कौनसा ऑरेंज जोन में है शामिल

33 में से 30 जिलों में पहुंचा कोरोना

खतरनाक वायरस कोरोना अब राजस्थान के 33 में से 30 जिलों में पहुंच चुका है और संक्रमण के मामले बजाय रूकने के बढते ही जा रहे हैं। जिन जिलों में अब तक कोरोना नहीं पहुंचा अब वहां भी नए मामले सामने आए हैं। हालांकि कोरोना के मरीजों में कई ठीक भी हो चुके हैं वहीं राज्य सरकार व जिला प्रशासन भी दिन रात इस महामारी पर नियंत्रण के लिए जुटे हुए हैं लेकिन इसके वावजूद कोरोना के मामलों में कमी नहीं हुई है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago