हलचल

राजस्थान के नंदकिशाेर आचार्य और रामस्वरूप किसान को मिलेगा साल 2019 का केन्द्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार

केन्द्रीय साहित्य अकादमी ने 23 भाषाओं के लिए साहित्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस बार राजस्थान के दो साहित्यकारों को केन्द्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार-2019 मिलेगा। प्रदेश के बीकानेर के रहने वाले डाॅ. नंदकिशाेर आचार्य और हनुमानगढ़ के रामस्वरूप किसान को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. आचार्य को उनके हिंदी भाषा में काव्य ‘छीलते हुए अपने काे’ के लिए तथा रामस्वरूप को उनकी राजस्थानी कृति ‘बारीक बात’ के लिए अवॉर्ड मिलेगा। कांग्रेस नेता एवं लेखक शशि थरूर को अंग्रेजी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये पुरस्कार वर्ष 1955 में शुरु किए गए थे।

पहली बार राजस्थानी ने हिंदी भाषा में जीता अवॉर्ड

केन्द्रीय साहित्य अकादमी के बुधवार काे साल 2019 के लिए वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की। डॉ. नंदकिशाेर आचार्य को वर्ष 2013 में प्रकाशित उनके हिंदी कविता संग्रह ‘छीलते हुए अपने काे’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 दिया जाएगा। साहित्य अकादमी पुरस्कारों की शुरुआत के बाद पहली बार किसी राजस्थानी कवि को हिंदी भाषा के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 75 वर्षीय डॉ. आचार्य को कवि, नाटककार, चिंतक, गांधीवादी विचारक एवं मानवाधिकाराें का प्रखर पक्षधर माना जाता है।

डॉ. नंदकिशाेर आचार्य को गांधी पर लिखे उनके एक नाटक ‘बापू’ और ‘मानवाधिकार के आयाम’ नामक पुस्तक के लिए काफ़ी सराहना मिली हैं। अकादमी अवॉर्ड से पहले उन्हें बिहारी, भुवालका, मीरा, भुवनेश्वर, केन्द्रीय संगीत नाटक अकादमी सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। दुनिया भर में अपनी तरह का पहला ‘अहिंसा का विश्वकाेश’ लिख चुके डॉ. आचार्य काे हाल में जयपुर की प्राकृत भारती ने ‘अहिंसा शांति ग्रंथमाला’ का संपादक बनाया है। बता दें, डॉ. आचार्य ने ‘बुरा ताे नहीं मानाेगे, यदि मुझे अब तुम्हारी बांसुरी बने रहना स्वीकार नहीं’ कविता के जरिए हिंदी साहित्य जगत में अपनी अलग पहचान बनाई।

Read More: कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘पंगा’ इस दिन होगी रिलीज, 23 को आएगा ट्रेलर

‘बारीक बात’ में छाेटी-छाेटी मर्मस्पर्शी कहानियां शामिल

इस वर्ष राजस्थानी भाषा के लिए केन्द्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार हनुमानगढ़ के परलीका के साहित्यकार रामस्वरूप किसान काे उनके लघुकथा संग्रह ‘बारीक बात’ के लिए दिया जाएगा। उनके इस कथा संग्रह में छाेटी-छाेटी मर्मस्पर्शी कहानियां शामिल हैं। 65 वर्षीय रामस्वरूप किसान वर्तमान दाैर के प्रमुख कहानीकाराें में से एक हैं। रामस्वरूप की कहानियां माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड राजस्थान, विद्यापीठ विश्व विद्यालय उदयपुर, महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी काेट्टायम-केरल के पाठ्यक्रमाें में पढ़ाई जाती हैं। रामस्वरूप किसान की अब तक एक दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago