हलचल

राजस्थान : कैसे और किस उम्र के बेरोजगारों के खाते में आएंगे 3000 रूपये, ऐसा है पूरा गणित

राहुल गांधी ने जहां लोकसभा चुनावों से पहले गरीबों को न्यूनतम आय की गारंटी का वादा किया वहीं अब राजस्थान की नई-नवेली गहलोत सरकार ने बेरोजगारों से किया अपना वादा पूरा करने का दावा किया है। राजस्थान सरकार ने बेरोजगारों के लिए भत्ता लागू करने का ऐलान करते हुए कहा कि अब राज्य के हर बेरोजगार के खाते में हर महीने के आखिर में 3000 रुपये डाल दिए जाएंगे।

सीएम गहलोत ने ऐलान करते हुए कहा 1 मार्च से 3500 रुपए तक का बेरोजगारी भत्ता हर बेरोजगार युवा को दिया जाएगा। इस भत्ते में लड़कों को 3000 रुपए हर महीने और लड़कियों को 3500 रुपए हर महीने दिए जाएंगे।

सरकार के इस ऐलान के बाद बेरोजगार लोगों के खेमे में जहां खुशी की लहर दौड़ी वहीं यह उत्सुकता भी चरम पर पहुंच गई कि आखिर सरकार किसे ये भत्ता देगी और इसके लिए क्या शर्तें तय की गई हैं? तो चलिए हम आपको बेसिक से इसका पूरा गणित समझाते हैं और बताते हैं क्या है इस योजना के नियम और किस उम्र के बेरोजगारों को इसका लाभ मिलेगा।

कौन आवेदन कर सकता है?

– सामान्य वर्ग के बेरोजगार (अधिकतम 30 साल उम्र)

– एससी और एसटी वर्ग के बेरोजगार (अधिकतम 35 साल उम्र)

– एजुकेशन क्वालिफिकेशन – ग्रेजुएशन

– राजस्थान में जन्मे युवा ही ले सकेंगे इसका लाभ

क्या करना होगा ?

सरकार की बेरोजगार भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए किसी को भी रोजगार विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। आप ऑनलाइन आवेदन खुद से य़ा किसी ई-मित्र से भी करवा सकते हैं।

क्या-क्य़ा होना चाहिए ?

– मान्यता प्राप्त यूनविर्सटी से ग्रेजुएशन की डिग्री

– आधार कार्ड और बैंक अकाउंट्स की डिटेल

– मूल निवास प्रमाण-पत्र

– लिविंग सर्टिफिकेट

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago