राजस्थान चुनाव: मधुमक्खी का छत्ता दिखते ही निर्वाचन आयोग को आया गुस्सा, जानिए क्यों

निर्वाचन आयोग को मधुमक्ख्यिों का डर इस कदर सताया कि उन्होनें इसका छत्ता देखते ही नोटिस जारी कर दिया। जी हां, राजस्थान के जालौर जिले में ऐसा ही हुआ है जहां एक मतदान केंद्र के पास स्थित घर के उपर निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को मधुमक्खी का छत्ता दिख गया, जिसके बाद उन्होनें मकान मालिक को ही नोटिस थमा दिया। अब बेचारे मकान मालिक के आगे कुआं पीछे खाई वाली स्थिती आ खड़ी हुई है।

दरअसल जालौर जिले के बागौड़ा तहसील के भालनी गांव में मतदान केंद्र के पास रहने वाले गांव के मालाराम का घर है। मतदान केंद्र का दौरा करने आई निर्वाचन आयोग की टीम को मालाराम के घर के उपर मधुमक्खी का छत्ता दिख गया जिसके बाद उन्होनें मालाराम को नोटिस थमा दिया। नोटिस पाने के बाद मालाराम के आगे संकट खड़ा हो गया है कि वो नोटिस का पालन करे या मधुमक्खियों का छत्ता हटाकर उनसे पंगा ले।

निर्वाचन आयोग को आशंका है कि मतदान दिवस के दिन यदि मधुमक्ख्यिों ने मतदाताओं पर हमला कर दिया तो यहां स्थितियां बिगड़ सकती है। मालाराम को तीन दिन में इस छत्ते को हटाने का फरमान जारी किया गया है जिसका खर्चा उसे खुद देना होगा। 14 नवंबर को मालाराम को ये नोटिस दिया गया था जिसकी आज 17 नवंबर को मियाद पूरी होने जा रही है। यदि उसने ये छत्ता नहीं हटवाया और कोई अप्रिय घटना हो गई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मालाराम पर ही होगी।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago