ताजा-खबरें

राजस्थान : भरतपुर जिले के बयाना में कोरोना का कहर, 95 लोग संक्रमित

राजस्थान के भरतपुर जिले का बयाना कस्बा कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए हॉटस्पॉट बन चुका है और पूरे जिले में जहां रविवार रात तक 102 मरीज जो सामने आए हैं उनमें 95 मरीज अकेले बयाना कस्बे के ही हैं। बयाना में कोरोना के प्रकोप से जिला प्रशासन की चिंता बढी हुई हैं।

बयाना के इस एक ही मोहल्ले में 94 मरीज

भरतपुर जिले के बयाना कस्बे में कोरोना संक्रमितों की संख्या का ग्राफ अप्रैल के महीने में बढ गया है। हालत यह है कि बयाना ​में रविवार रात तक 95 मरीज पॉजिटिव हो गए हैं जिसमें 94 मरीज एक ही मोहल्ले कसाई पाडा के ही हैं। बयाना में कोरोना के कहर को बढता देख जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग की चिंता बढी हुई हैं।

Read More: ट्रेन, विमान सेवाओं का परिचालन शुरू करने पर नहीं लिया अभी कोई फैसला: जावड़ेकर

सीनियर आईएएस सांवत ने किया बयाना का दौरा

भरतपुर जिले में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा भरतपुर में लगाये गये वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए. सांवत ने बयाना का दौरा किया है। सांवत ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर उपायों का जायजा लिया और स्थानीय सर्किट हाउस में प्रशासनिक व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये व चिकित्सा राज्य मंत्री को फीड़ बैक दिया। हालांकि बयाना कस्बे में कर्फ्यू लगा हुआ है और लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या जिला प्रशासन के लिए अब चिंता का विषय बन चुका है।

सवाई माधोपुर में भी अब कोरोना ने दी दस्तक

इधर भरतपुर जिले में कोरोना के कहर के बाद सवाईमाधोपुर जिले में भी रविवार को आखिरकार कोरोना ने अपनी दस्तक दे ही दी और पहली बार एक साथ अलग अलग जगहों से जिले में 5 मामले सामने आए हैं जिससे प्रशासन व चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सवाईमाधोपुर जिले में 3 मरीज बामनवास के और 2 गंगापुर सिटी से पाए गए हैं। इस खबर के बाद 5 लोगों के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और आसपास की सीमाएं सील कर दी गई हैं।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago