हलचल

राजलक्ष्मी : इस महिला ने चलाई 15 हजार किलोमीटर बुलेट, वजह सिर्फ “मोदी बनें दोबारा प्रधानमंत्री”

लोकतंत्र और राजनीति के इस सिस्टम में हर छोटा-बड़ा इंसान अपने नेता से जरूर प्रभावित रहता है। जहां पूरे 5 साल भावनात्मक संबंधों से बंधे रहने वाले कुछ लोग चुनाव के नजदीक आते ही दिन-रात उनके प्रचार में एक कर देते हैं। कुछ ऐसा ही काम किया है राजलक्ष्मी ने जो पीएम नरेंद्र मोदी के काम करने के अंदाज से खासा प्रभावित है।

राजलक्ष्मी ने मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें इसके लिए एक बेहद ही अनोखा काम किया है। इस साल की शुरूआत में 15 जनवरी को कर्नाटक के बेंगलुरु से राजलक्ष्मी लोगों तक मोदी की योजनाओं और काम बताने अकेले बुलेट बाइक से निकल पड़ी।

राजलक्ष्मी ने बुलेट से करीब 10 राज्यों का सफर और 15000 किलोमीटर की दूरी तय कर 62 दिनों बाद आखिरकार दिल्ली पहुंची है।

राजलक्ष्मी का कहना है कि वो चाहती है कि मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनकर आएं। इसी मकसद को लेकर राजलक्ष्मी और उनके एनजीओ की टीम ‘दिल से मोदी फिर से मोदी’ का नारा लेकर सड़कों पर निकल पड़ी। इस दौरान वो बीच में आने वाले गांवों में लोंगो से मोदी को वोट देने की अपील कर रही है।

मोदी के काम से प्रभावित राजलक्ष्मी

मोदी सरकार को लेकर राजलक्ष्मी का मानना है कि इन 5 सालों में महिला सशक्तिकरण पर जो काम हुआ है वो आज तक कोई सरकार नहीं कर पाई है।

आज युवाओं और महिलाओं में मोदी के काम को लेकर एक जोश और उत्साह है। सरकार की योजनाओं की हर तरफ तारीफ हो रही है। हालांकि राजलक्ष्मी कोई बीजेपी की कार्यकर्ता नहीं है वो निजी तौर पर अपना एक एनजीओ चलाती हैं।

कैसे तय किया बुलेट से इतना लंबा सफर

राजलक्ष्मी के लिए बुलेट से इतना लंबा सफर तय करना कोई आसान नहीं था। राजलक्ष्मी अपने सफर के दौरान 10 राज्यों (कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली) से गुजरी जिस दौरान कुल 172 जिले कवर हुए। उनके साथ उनकी एनजीओ की टीम के कुछ लोग थे। दिल्ली पहुंचने तक बाइकर्स राजलक्ष्मी के साथ जुड़ते चले गए।

गौरतलब है कि राजलक्ष्मी ने इससे पहले कमर में बेल्ट बांधकर लोडर ट्रक को खींचा था जिसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago