हलचल

रेलवे ने 167 साल के इतिहास में माल ढुलाई का बनाया रिकॉर्ड, कोरोना में खाली ट्रैक का मिला फायदा

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौरान भारतीय रेलवे माल परिवहन के लिए सर्वाधिक पसंदीदा परिवहन बन गया। दरअसल, देशभर में कोविड-19 महामारी के कारण कम पैसेंजर ट्रेनों के संचालन से मालगाड़ियों को परिवहन के लिए ट्रैक खाली मिल रहा है। इसका फायदा यह हुआ कि पहले की तुलना में ज्यादा और तेजी से सामान एक से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि भारतीय रेलवे ने जनवरी 2021 में अपने 167 साल के इतिहास में सबसे अधिक रिकॉर्ड 119.79 मिलियन टन माल ढुलाई कर एक नया कीर्तिमान बनाया है।

सामान ढुलाई का दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय रेलवे की जानकारी के अनुसार, जनवरी 2021 में रेलवे ने रिकार्ड 119.79 मिलियन टन सामान की ढुलाई की है। इससे पहले रेलवे ने मार्च 2019 में 119.74 मिलियन टन सामान की ढुलाई की थी। 01 अप्रैल, 2020 से 12 फरवरी, 2021 के दौरान माल ढुलाई से रेलवे को 99 हजार 605 करोड़ रुपये की कमाई हुई। जो बीते वर्ष 1 अप्रैल 2019 से 11 फरवरी 2020 की कमाई 98 हजार 833 करोड़ से 0.8 फीसदी ज्यादा है। फरवरी 2021 के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय रेलवे का लदान 30.54 मिलियन टन था। इसमें 13.61 मिलियन टन कोयला, 4.15 मिलियन टन, लौह अयस्क, 1.04 मिलियन टन, खाद्यान्न, 1.03 मिलियन टन, उर्वरक, 0.96 मिलियन टन खनिज तेल और 1.97 मिलियन टन सीमेंट (क्लिंकर को छोड़कर) शामिल है।

रेलवे माल ढुलाई को आकर्षक बनाने के लिए दे रहा रियायतें

भारतीय रेलवे द्वारा माल ढुलाई को आकर्षक बनाने के लिए कई रियायतें और छूट भी दी जा रही हैं। इसके अलावा नए व्यवसाय को आकर्षित करने और अन्य मौजूदा ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय ने लौह और इस्पात, सीमेंट, बिजली, कोयला, ऑटोमोबाइल और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सेवा प्रदाताओं के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठकें भी कर रहा है। रेलवे साथ ही जोनल और मंडल स्तरों पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट्स और माल ढुलाई की गति को दोगुना करने का भी प्रयास कर रहा है।

Read More: भारत 2030 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता बन जाएगाः आईईए

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago