हलचल

रेलवे ने महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए ‘मेरी सहेली’ अभियान की शुरुआत की

देशभर में रेल यात्रा करने वाली महिलाओं को अब किसी प्रकार का डर नहीं सताएगा। वे अपनी यात्रा नि:संकोच और बिना किसी डर के पूरी कर सकेंगी। दरअसल, भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘मेरी सहेली’ अभियान की शुरुआत की है। इसके लिए रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) की महिला विंग को तैयार किया गया है, जो ट्रेनों में महिलाओं का हाल-चाल पूछने के साथ उन्हें सुरक्षा प्रदान करेंगी। माना जा रहा है कि इस अभियान से यात्रा के दौरान महिलाओं के साथ होने वाले सभी प्रकार के अपराधों में भी कमी आएगी।

RPF टीम महिला यात्रियों को करेगी जागरुक

भारतीय रेलवे द्वारा ‘मेरी सहेली अभियान’ की शुरुआत से अब ट्रेन में अकेले सफ़र करने वाली महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है।’ मेरी सहेली अभियान’ के तहत रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स टीम महिला यात्रियों को जागरुक करेगी और अकेले सफ़र कर रही महिला यात्रियों से जानकारी भी लेगी। रेलवे के मुताबिक ‘मेरी सहेली’ अभियान से जुड़ी टीम महिला यात्रियों को सफर के दौरान सुरक्षा टिप्स देने के साथ जागरुक करेगी कि यदि यात्रा के दौरान कोई परेशानी या दिक्कत आती है तो महिला यात्री तत्काल आरपीएफ के हेल्पलाइन नंबर 182 पर फोन करके सूचना दे सकती है। उनकी मदद के लिए आरपीएफ टीम तत्काल वहां पहुंच जाएगी।

Read More: मोदी सरकार ने 30 लाख कर्मचारियों को दिया दिवाली बोनस का तोहफा

आरपीएफ टीम में केवल महिला कर्मचारी हैं शामिल

आपको जानकारी के लिए बता दें कि मेरी ‘सहेली अभियान’ के तहत आरपीएफ ने जो टीम बनाई है, उसमें केवल महिला कर्मचारियों को सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है। पश्चिम रेलवे द्वारा यह पहल मुख्य रूप से दो ट्रेनों में शुरू की गई है, जिनमें ट्रेन नंबर 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 02925 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर स्पेशल ट्रेन शामिल है। नई सुविधा को लेकर रेल मंत्रालय ने कहा कि इस अभियान से महिला यात्रियों में सुरक्षा की भावना जागृत होगी और साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago