ताजा-खबरें

संसद में दिल्‍ली हिंसा को लेकर हंगामा व प्रदर्शन, गृहमंत्री के इस्‍तीफे की मांग

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ। दिल्ली में हिंसा मामले को लेकर संसद के दोनों सदन में विपक्ष ने प्रदर्शन व हंगामा कर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है।

कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन

दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में राहुल गांधी के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा के सामने अपना विरोध प्रदर्शन किया और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

‘प्रधानमंत्री जवाब दो’ के लगे नारे

लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही दिल्ली हिंसा मुद्दे को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया और सांसद ‘गृहमंत्री इस्तीफा दो’ के बैनर लेकर वेल तक आ गए। इस दौरान ‘प्रधामंत्री जवाब दो’ के भी नारे लगे।

दिल्ली हिंसा मामले पर संसद में हो बहस-कांग्रेस

राज्यसभा में भी विपक्ष ने इस मामले पर चर्चा की मांग की। कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम हिंसा मामले पर संसद में बहस चाहते हैं क्यों कि इस समय इससे बड़ा कोई मुद्दा नहीं हैं। सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। संसद परिसर में आम आदमी पार्टी व तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने भी विरोध प्रदर्शन किया है।

Read More: दिल्ली हिंसा: कांग्रेस ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय गृह मंत्री शाह को हटाने की मांग

सरकार बहस के लिए है तैयार-मेघवाल

इधर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस मुद्दे पर कहा है कि सरकार दिल्ली हिंसा के मामले में संसद में बहस के लिए तैयार है लेकिन इस पर राजनीति न होकर ऐसी घटना पुन: न हो इस पर बहस के लिए तैयार है। गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा मामले को लेकर अब तक 40 लोगों की मौत हो गई और दो सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए। बजट सत्र का यह दूसरा चरण 2 मार्च से 3 अप्रैल तक जारी रहेगा।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago