युवा

पता है एडिक्ट हैं, लेकिन नहीं जा पा रहे दूर

सुबह उठने के साथ मोबाइल देखना और रात को आंख बंद होने तक मोबाइल का यूज करना आजकल के युवाओं के लिए आम बात है। जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका मोबाइल किसी भी हालत में छूटता नहीं है। नतीजन विभिन्न हैल्थ प्रॉब्लम के साथ एडिक्शन भी युवाओं के लिए समस्या बनता जा रहा है। एम्स की हाल ही हुई एक स्टडी के मुताबिक 14 प्रतिशत युवा मोबाइल एडिक्ट हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवाओं को अपने एडिक्शन का अंदाजा है लेकिन वे चाहकर भी इसे छोड़ नहीं पा रहे हैं।

डॉक्टर्स के अनुसार यदि किसी में तीन लक्षण पाए जाते हैं तो उसे एडिक्शन की श्रेणी में रखा जाता है। खास बात यह है कि अधिकतर युवा 3 से 6 लक्षण खुद कबूल कर रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि इस समस्या को देखते हुए मोबाइल एडिक्शन क्लिनिक बनाए जाने चाहिए।

मानते हैं कि प्रॉब्लम है

युवा इस बात को समझ रहे हैं कि मोबाइल उनके लिए परेशानी बनता जा रहा है लेकिन वे इससे दूर नहीं हो पा रहे। एम्स के साइकेट्री डिपार्टमेंट के डॉक्टर यतन पाल सिंह बलहारा के अनुसार, यह स्टडी एक ट्रेड फेयर के दौरान की गई थी। मेले में आने वाले 817 लोगों को इस स्टडी में शामिल किया गया था और उन्हें मोबाइल एडिक्शन साबित करने वाले ऐसे 9 लक्षण की एक सूची दी गई थी। स्टडी में शामिल लोग लक्षण को स्वीकार कर रहे थे। इस स्टडी को हाल ही में मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

कुछ कमी सी होती है महसूस

अपनी जिंदगी में युवा मोबाइल को इस कदर शामिल कर चुके हैं कि यदि उनसे मोबाइल ले लिया जाए तो उन्हें कुछ कमी—सी महसूस होती है। इस अधुरेपन के डर से ही वे मोबाइल के उपयोग को सीमित नहीं कर पा रहे हैं। 24.8 प्रतिशत ने माना कि मोबाइल के बिना खालीपन है। इसके बाद 21.4 प्रतिशत लोगों ने मोबाइल के यूज को जुनून करार दिया। 19.4 प्रतिशत ने माना कि वे मोबाइल की लत को छोड़ना चाहते हैं लेकिन इससे बाहर नहीं निकल पा रहे। यहां तक की लोग यह भी मान रहे हैं कि मोबाइल के कारण उनके निजी रिश्ते भी खराब हो रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार युवाओं को इस लत से दूर करने के लिए पारिवारिक सहयोग और क्लिनिकल सपोर्ट चाहिए ताकि वे अपनी जिंदगी को बेहतर तौर पर जी सकें।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago