हलचल

प्रियंका चोपड़ा ने पाकिस्तानी महिला के सवाल पर कहा, माफ कीजिए मैं देशभक्त हूं!

बॉलीवुड एवं हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद ज्यादातर समय अपनी फोटोज को लेकर चर्चा में रहती है। प्रियंका यूनाइटेड नेशन की गुडविल एम्बेसडर हैं। फिलहाल प्रियंका एक पाकिस्तानी महिला के सवाल पर दिए जवाब को लेकर सुर्खियों में है। इसकी वजह यह है कि हाल में प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजिल्स में ब्यूटीकॉन फेस्टिवल-2019 में मौजूद थीं। इस दौरान ने एक पाकिस्तानी महिला ने उनसे सवाल किया, ‘आप यूनाइटेड नेशन की गुडविल एम्बेसडर होने के बावजूद भी वे युद्ध को प्रोत्साहन दे रही थीं? लेकिन प्रियंका ने खुद को देशभक्त कहा और सवाल का करारा जवाब दिया, जिसके बाद उनकी प्रशंसा हो रही है। जानिए क्या है पूरा मामला..

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

फोटो शेयर ऐप इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में एक पाकिस्तान मूल की महिला प्रियंका चोपड़ा से कह रही है- ‘आप शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र गुडविल एम्बेसडर हैं और आप पाकिस्तान में परमाणु युद्ध को प्रोत्साहित कर रही हैं। यह कोई तरीका नहीं है जो आपने बताया.. एक पाकिस्तानी होने के नाते मेरे जैसे लाखों लोग आपके फैन और सपोर्टर हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, जिस ट्वीट को लेकर उस पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका से सवाल किया था, वह ट्वीट बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद किया गया था।

चिल्लाओ मत.. हम सब प्यार के लिए यहां हैं

प्रियंका चोपड़ा उस पाकिस्तानी महिला के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘मेरे पाकिस्तान से कई दोस्त हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे मैं वास्तव में पसंद करती हूं, लेकिन मैं देशभक्त हूं। इसलिए मुझे खेद है कि अगर मैं उन लोगों की भावनाओं को आहत करती हूं, जो मुझसे प्यार करते हैं। प्रियंका ने आगे कहा, मुझे लगता है कि हम सब एक जैसे हैं, हमें बीच एक रास्ता है जिस पर हम सभी को चलना होगा। ठीक वैसे ही जैसे आप भी करते हैं। जिस तरह से तुम अभी मेरे पास आए हो, चिल्लाओ मत.. हम सब प्यार के लिए यहां हैं। इसके बाद देशी गर्ल का यह शानदार जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Read: फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ ने 36 साल पूरे किए, इसके 5 लाख में ​बनने की कहानी है दिलचस्प!

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago