चलता ओपिनियन

आज मैं देश की सभी महिलाओं की तरफ से प्रियंका चोपड़ा को फूलों का गुलदस्ता देना चाहता हूं !

बॉलीवुड हीरोइन प्रियंका चोपड़ा की चर्चा मैंने आखिरी बार तब सुनी जब उन्होंने एक्टर सलमान खान (भाई) की फिल्म “भारत” छोड़ी और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की। इस दौरान खूब बवाल कटा कि प्रियंका सलमान खान की फिल्म कैसे छोड़ सकती है? किसी ने उन्हें घमंडी बताया तो किसी ने कहा हॉलीवुड का चस्का लग गया।

इसके अलावा खुद सलमान खान ने कथित पुरूष प्रधान समाज के नशे में चूर होकर कई जगहों पर प्रियंका को ताने मारे, क्योंकि उस समय सलमान को यह विश्वास दिलाने वाला कोई नहीं था कि कोई उनकी फिल्म कैसे छोड़ सकता है? सॉरी, उनका ड्राइवर भी नहीं !

खैर, वो बातें पुरानी हो गई, अब भारत फिल्म भी रिलीज हो गई, बड़े पर्दे पर ठीक-ठाक कमाई भी कर रही है और लोगों का मिला जुला रिस्पॉन्स भी मिल रहा है..लेकिन इसी बीच आप सोच रहे होंगे फिर उस मसले की फिर से चर्चा क्यों ?

दरअसल ‘भारत’ फिल्म को ठुकराने के बाद प्रियंका चोपड़ा खुलकर कुछ नहीं बोली। वो हमेशा चुप रहीं…लेकिन अब जब बोली तो सलमान खान को तो करारा जवाब दिया लगे हाथ पूरे महिला समाज को भी अपनी बात पूरी चौड़ में रखने का सबक सिखाया।

क्या हुआ, कहां हुआ ?

प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद विदेश और इंडिया आती जाती रहती है। फिलहाल इंडिया में है और शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काय इज़ पिंक’ की रैप अप पार्टी में शामिल हुई। ये वो ही फिल्म है जिसके लिए प्रियंका ने “भारत” को छोड़ दिया था।

अब पार्टी है तो वहां मीडिया है और मीडिया है तो नए-पुराने सारे सवाल भी होंगे। किसी ने ‘भारत’ छोड़ने का कारण पूछ ही लिया जिस पर प्रियंका बोली –

“उस समय पर मेरे पास कई फिल्में थीं और हर इंसान मुझसे यही पूछ रहा था कि मैं द स्काय इज़ पिंक क्यों कर रही हूं? साल की सबसे बड़ी, बढ़िया पैसे कमाने वाली, नाच-गाने वाली मसाला फिल्म भारत क्यों नहीं?”

बस इन तीन लाइनों में ही प्रियंका ने सलमान ही बखिया उधेड़ दी। एक बार पढ़ने में अगर बात हल्की लगी हो तो दोबारा पढ़ें।

सलमान खान को जवाब सिर्फ सलमान खान ही दे सकते हैं ?

अक्सर देखा गया है कि हमारे देश में कई इंडस्ट्री में महिलाओं के काम करने के बावजूद पुरूष प्रधान समाज की हवा चलती है। जैसे किसी फिल्म के पोस्टर में एक्टर्स की फोटो को कम जगह देना, हीरोइन सैंट्रिक फिल्में कम बनना आदि।

इसके इतर सलमान खान जैसे बड़े नाम के सामने या उससे जुड़ी कुछ नापसंद बातें कोई खुलकर नहीं करता है, हीरोइनें तो बिल्कुल भी नहीं। ऐसे में प्रियंका ने जब सलमान के साथ काम करने के लिये मना किया था तो आज भी वो मजबूती से अपने फैसले के साथ खड़ी है, जो उनके जवाब में झलकता है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago